Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने की आत्महत्या:पत्नी से चल रहा था विवाद, पिता बोले- बहू के जीजा ने मारने की धमकी दी थी

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में पैथोलॉजी में काम करने वाले युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। 10 अप्रैल को कोर्ट की तारीख पर ससुराल पक्ष ने जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे परेशान युवक ने आत्मघाती कदम उठाया। मृतक श्याम विहार कॉलोनी निवासी अजय कुमार शुक्ला के बेटे अमरदीप कुमार शुक्ला( (37) निजी पैथोलॉजी लैब में सैंपल कलेक्शन का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, उनका अपनी पत्नी प्रीति के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों की दो संतान हैं। शादी के बाद दोनों का चल रहा था विवाद शादी के कुछ साल बाद से अमरदीप कुमार शुक्ला और प्रीति का विवाद चल रहा था। 10 अप्रैल को उनकी कोर्ट में तारीख थी। वहां पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। वहां मौजूद प्रीति के जीजा सर्वेश ने जान से मारने की धमकी दी थी। कोर्ट से लौटने के बाद अमरदीप काफी परेशान था। देर रात उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। रात को जब पिता उठे तो अमरदीप खून की उल्टियां कर रहा था। परिवार के लोग उसे लेकर आनन-फानन में ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा का कहना है परिवार की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अक्षय तृतीया के लिए ज्वेलरी की हो रही प्री-बुकिंग:गोरखपुर में दुकानदार दे रहे बंपर ऑफर, सोने की रेट में 2000 तक की छूट
    Next Article
    बरेली में करंट से मजदूर की मौत:पानी पीने के लिए हैंडपंप के पास गया था, करंट से गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment