Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ईरान-अमेरिका वॉर सीजफायर की खुशी मनाई:एक-दूसरे को मिठाई बांटकर मनाया जश्न, मौलाना बोले- ईरान नया विश्व गुरु

    5 hours ago

    1

    0

    अमेरिका के सीजफायर के ऐलान के बाद लखनऊ में बुधवार को ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की अहम बैठक बुलाई गई। इसमें बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीर लेकर शामिल हुए। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सीजफायर का जश्न मनाया। मौलाना यासूब अब्बास ने कहा- जहां एक ओर अमेरिका पूरी सभ्यता को मिटाने की धमकी दे रहा था। ईरान को खत्म करने की चेतावनी दे रहा था। वहीं अब उसे सीजफायर करना पड़ रहा है। यह सत्य की जीत है और असत्य की हार है। 3 तस्वीरें देखिए… ‘ईरान ने सुपर पावर को धूल चटा दी’ मौलाना ने कहा- अब सुपर पावर अमेरिका या इजराइल नहीं बल्कि ईरान है। फर्जी दावे करने वाला देश पीछे हटा और सीजफायर किया। हमारा इतिहास रहा है कि इससे पहले कर्बला के मैदान में पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे को शहीद करने के लिए उनके दुश्मन यजीद ने भी यही बात कही थी। आज ईरान ने सुपर पावर को धूल चटा दी है। आज दुनिया देख रही है कि विश्व गुरु कौन है। पूरे विश्व को ईरान के रूप में नया विश्व गुरु मिल गया है। अपने मुंह से खुद को विश्व गुरु कहने वाले विश्व गुरु नहीं है। विश्व गुरु वह है जो जंग के मैदान में डटकर सुपर पावर को भगा दे। जिस ताकत के सामने अमेरिका इजरायल और तमाम सो कॉल्ड मुस्लिम देश झुक गए वह सुपर पावर है। पाकिस्तान सबसे बड़ा आतंकी देश मौलाना के कहा- पाकिस्तान की क्या हैसियत है जो मध्यस्थता करेगा। उसके यहां आतंकवाद पनप रहा है। पाकिस्तान में लगातार शिया समुदाय की हत्या हो रही है। आतंकवाद सबसे ज्यादा वहीं है। सऊदी अरब के पैसे से पाकिस्तान में आतंकवाद पनप रहा है, जिससे पूरा विश्व परेशान है। भारत में भी यह लोग हमले करते हैं। यह सीज फायर के बाद भारत में सबसे ज्यादा खुशी है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। जश्न मना रहे हैं। यहां पर सत्य की जीत और असत्य की हार हुई है। हमारे यहां शहीद होने पर अफसोस नहीं मनाया जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा किडनी निकाल रही है, इस पर भी OTT आएगी:अखिलेश यादव का बयान, बोले-BJP ने कानपुर को बदनामपुर बना दिया
    Next Article
    हरदोई में गेहूं के फसल में लगी आग:4 बीघा गेहूं की खड़ी और कटी पड़ी फसल जलकर राख, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment