Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में गैस सिलेंडर में भरा पानी:गैस एजेंसी की ड्रेस पहने नजर आया आरोपी, पुलिस कर रही जांच

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के विकासनगर इलाके में गैस सिलेंडर से छेड़छाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक डिलीवरी बॉय सिलेंडर में पानी भरता हुआ नजर आ रहा है। यह मामला गुलाचीन मंदिर के पास का बताया जा रहा है। घटना ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। लोग इसे धोखाधड़ी के साथ-साथ गंभीर लापरवाही मान रहे हैं। विशेषज्ञों ने इसे खतरनाक बताया है। हालांकि वीडियो की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। प्रशासन की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वीडियो में डिलीवरी बॉय की संदिग्ध हरकतें कैद वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति गैस सिलेंडर के साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि वह सिलेंडर में पानी भर रहा है, जिससे गैस की मात्रा कम हो सकती है। इस तरह की हरकत उपभोक्ताओं के साथ सीधी धोखाधड़ी मानी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि सिलेंडर के साथ इस तरह की छेड़छाड़ बेहद खतरनाक हो सकती है। इससे गैस लीक होने या सिलेंडर फटने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यह उनकी जान से खिलवाड़ है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कई लोगों ने प्रशासन से जांच की मांग की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कब का है और इसमें दिख रहा व्यक्ति किस एजेंसी से जुड़ा है। प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में डॉ. अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास से मनाई:प्रशासनिक, राजनीतिक और निजी संस्थानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
    Next Article
    सरकारी एंबुलेंस की सेवाएं बंद कराने की धमकी:अज्ञात नंबरों से कंपनी प्रेसिडेंट को आ रहे कॉल, लखनऊ में FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment