Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में डॉ. अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास से मनाई:प्रशासनिक, राजनीतिक और निजी संस्थानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

    5 hours ago

    1

    0

    जनपद में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों और निजी संस्थानों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर के अंबेडकर पार्क स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर लोगों ने कतारबद्ध होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान महिलाएं और पुरुष अपने मोबाइल से डॉ. अंबेडकर के चित्र के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए। पार्क में बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था की गई थी। यहां उपस्थित लोगों को भारत रत्न डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और उनके महान कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। कलेक्ट्रेट के स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी सहित कलेक्ट्रेट और विकास भवन के कर्मचारी मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय में जिलाध्यक्ष शराफत अली ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अजय पाल, अमित बाजपेई, राहुल गुप्ता और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आशुतोष पाठक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। हरदोई रेलवे स्टेशन पर ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन के शाखा सचिव बब्लेश कुमार और अध्यक्ष मुरलीधर प्रसाद सहित संतोष वाल्मीकि, बाबूलाल, राम सिंह, अनिल, तेजपाल आदि ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा, अंबुज मिश्रा और जेपी यादव सहित कुलदीप आदि भी उपस्थित रहे। राजकीय कृषि महाविद्यालय में डीन डॉ. सीएल मौर्य ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान आशीष, शोभित, नितिन, देश दीपक सहित अन्य लोग मौजूद थे। जनपद के संडीला, कछौना, मल्लावां, माधौगंज, हरपालपुर, सवायजपुर, गोपामऊ, सांडी, पिहानी, शाहाबाद, अतरौली, बेनीगंज और बिलग्राम सहित विभिन्न कस्बों में भी डॉ. अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    6 लड़कियों को गोरखपुर में छोड़ बस ड्राइवर भागा:बुकिंग पर बैंगलोर से पश्चिम बंगाल में वोट डालने जा रही थीं, पुलिस ने की मदद
    Next Article
    लखनऊ में गैस सिलेंडर में भरा पानी:गैस एजेंसी की ड्रेस पहने नजर आया आरोपी, पुलिस कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment