Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में फीस बढ़ाने से नाराज अभिभावक पहुंचे डीएम ऑफिस:स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के जानकीपुरम के एक निजी स्कूल ने नए शैक्षिक सत्र में 30% से अधिक फीस बढ़ाने से नाराज अभिभावकों ने बुधवार सुबह डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन कर रहे अभिभावक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े है। अभिभावकों ने कहा कि डीएम बढ़ी फीस के खिलाफ जांच कराकर दोषी स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई करें। इससे पहले सोमवार को अभिभावकों ने बढ़ी फीस के विरोध में जानकीपुरम स्थित स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया था। बैनर लिए अभिभावकों ने बच्चों की शिक्षा को व्यापार बनाना बंद करो लूट की दुकान बंद करो के नारे लगाए। हंगामा बढ़ते ही कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई, लेकिन स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई अभिभावकों से बात करने नहीं आया। अभिभावकों ने आईजीआरएस समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत की थी। ये था पूरा मामला जानकीपुरम सेक्टर एच निवासी राम लखन ने बताया- उनके दो बेटे स्कूल में पढ़ते हैं। प्रेप में पढ़ने वाले बच्चे की फीस 2200 से बढ़ाकर तीन हजार और दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे की फीस 2700 से बढ़ाकर 3500 रुपए कर दी है। इसी तरह साधना मिश्रा ने बताया- उनके दो बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। इस सत्र में दोनों बच्चों की फीस 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ा दी है। सोमवार को 50 से अधिक अभिभावक बढ़ी फीस की शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे। ये अभिभावक स्कूल प्रबंधन से मिलने की जिद करने लगे, लेकिन प्रबंधन ने सभी से मिलने से मना कर दिया। स्कूल प्रबंधन से मिलने की जिद करने लगे करीब 30 मिनट के इंतजार के बाद नाराज अभिभावकों स्कूल गेट के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्कूल के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस के मनाने पर अभिभावक शांत हुए, लेकिन स्कूल प्रबंधन से बात नहीं हो पायी। अभिभावकों ने बताया कि बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन कर शिकायत दर्ज करायी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशुतोष महाराज ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को अपशब्द कहे:लिखा- ब्राह्मणों का अपमान किया..बदला लूंगा, लखनऊ के थाने में शिकायत दी
    Next Article
    योगी टाटा की 10 लाखवीं गाड़ी में घूमे:बोले- ये गाड़ियां हमारी जिंदगी का हिस्सा, लखनऊ से 15 देशों में एक्सपोर्ट होती हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment