Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में एमआर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन:हाथों में तख्ती लेकर की नारेबाजी, लोग बोले- क्लब हाउस कर दिया सेल

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित एमार गोमती ग्रीन्स टाउनशिप में सोमवार शाम आवंटियों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज आवंटियों ने एमआर बिल्डर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग क्लब हाउस के बाहर जुटे और हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान आवंटियों ने नारेबाजी करते हुए बिल्डर पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। तख्तियों पर लिखा था “एमआर बिल्डर ने किया खेल, क्लब हाउस कर दिया सेल” और “वादा किया था सुविधा का, काम किया असुविधा का। परिवारों को परेशानी झेलनी पड़ रही आवंटियों का आरोप है कि सोसाइटी में बनाए गए क्लब हाउस को नियमों के विपरीत बाहरी लोगों को कार्यक्रमों के लिए दिया जा रहा है। इससे देर रात तक शोर-शराबा और अव्यवस्था की स्थिति बनती है, जिससे परिवारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। व्यावसायिक उपयोग बंद करने की मांग प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने इस मुद्दे को कई बार बिल्डर के सामने उठाया, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। इसके बाद मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि क्लब हाउस का व्यावसायिक उपयोग बंद नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छापा मारने पहुंचे इंस्पेक्टर ने दरवाजों पर जूते मारे...VIDEO:आजमगढ़ में भाभा यूनिवर्सिटी के एमटेक छात्र को पकड़ा, 16 घंटे बाद छोड़ा
    Next Article
    लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर रोडवेज बस में लगी आग:ऊंचाहार में शॉर्ट सर्किट होने पर निकला धुआं, ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment