Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छापा मारने पहुंचे इंस्पेक्टर ने दरवाजों पर जूते मारे...VIDEO:आजमगढ़ में भाभा यूनिवर्सिटी के एमटेक छात्र को पकड़ा, 16 घंटे बाद छोड़ा

    9 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के निजामाबाद थाने के थानेदार का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह एक घर के अलग-अलग दरवाजे पर लात मारकर खुलवाने की आवाज देते दिख रहे हैं। दरवाजा खोलकर बाहर निकले एक युवक से कुछ पूछते हैं, फिर उसका कॉलर पकड़कर ले जाते हैं। पुलिस जिसे पकड़ कर ले गई, वह भोपाल के भाभा यूनिवर्सिटी से एमटेक का छात्र है। उसके खिलाफ किसी तरह का कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं है। यह मामला निजामाबाद थाना क्षेत्र के फिरहा का है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि उस मकान में रहने वाले एक युवक पर गोतस्करी की रिपोर्ट दर्ज है। उसकी तलाशी में टीम ने छापेमारी की है। यह 4 तस्वीर देखिए… 16 घंटे बाद थाने से छोड़ा गया आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाले मोहम्मत तौफीक शादी-ब्याह में रोटी पकाता है। नान और बाकरखानी कोई रोटी होती है। उसका पुत्र मोहम्मद फहद भोपाल के भाभा यूनिवर्सिटी में एमटेक कर रहा है। इसी महीने 10 अप्रैल 2026 को परीक्षा देकर अपने घर निजामाबाद आया था। 10 दिन बाद 20 अप्रैल की सुबह 7:45 बजे थाने के प्रभारी हिरेंद्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ घर पर पहुंचे। दरवाजा खुलवाने की आवाज देकर जूते से तोड़ने की कोशिश करने लगे। वह पहले एक दरवाजा पर लात मारते हैं। फिर दूसरे दरवाजे पर कई बार लात मारते हैं। कुछ देर बाद जब छात्र घर से बाहर निकला तो उसे हिरासत में ले लिया गया। उसको लगभग 16 घंटे थाने पर रखा गया। रात 10 बजे के लगभग थाने से कुछ लोगों की सिफारिश पर छोड़ दिया गया। इस बारे में सीओ सदर आस्था जायसवाल का कहना है कि फहद के बड़े भाई मोहम्मद अहमद की तलाश है। उसके खिलाफ वारंट है। वह गोतस्करी के एक मामले में आरोपी है। उसी की तलाशी के लिए उसके घर पर छापेमारी की गई थी। वह फरार चल रहा है। आरोपी के विरुद्ध आठ मुकदमे दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि आरोपी की तलाशी के लिए ही पुलिस उसके घर गई थी। पुलिस पर दबाव बनाने और गिरफ्तारी से बचने के लिए सीसीटीवी का फूटेज सामने लाया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अनंत नगर के प्लॉट 28 अप्रैल से खुलेंगे,:498 भूखण्डों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन; लॉटरी से होगा आवंटन
    Next Article
    लखनऊ में एमआर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन:हाथों में तख्ती लेकर की नारेबाजी, लोग बोले- क्लब हाउस कर दिया सेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment