Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में एक सप्ताह चलेंगे गर्म हवा के थपेड़े:दिन के साथ रातों में गर्मी बढ़ी, पछुआ हवा के असर से 42 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से तेज धूप निकली हुई है। इस बीच पछुआ हवा का दौरा जारी है। इसके चलते फिलहाल लोगों को गर्मी से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। गर्म हवा के चलेंगे थपेड़े, दिन और रात में बढ़ी गर्मी मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में निचले क्षोभ मंडल में आ रही पछुआ हवाओं के साथ आतंरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से उत्तराखंड के तराई भाग को छोड़कर प्रदेशभर में अधिकतम तापमान 40°C के पार चला गया है। आगामी सप्ताह के दौरान मौसम सामान्य बना रहने और तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। हालांकि, प्रदेश में आगामी 4-5 दिनों के दौरान कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। रात के तापमान भी सामान्य से ऊपर जाने के साथ आगामी 2-3 दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं कहीं वार्म नाइट की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में गैस एजेंसी के पास फंदे से लटका किशोर:मां बोलीं- घर में बहनों से मारपीट कर आत्महत्या करने निकला था बेटा…
    Next Article
    बलरामपुर में 856 विद्यालयों से मांगा जवाब:नामांकन में सुस्ती पर शिक्षा विभाग सख्त, कार्रवाई की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment