Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में डिप्टी सीएम के आवास पर शंख बजाकर प्रदर्शन:ब्रजेश पाठक ने जोड़े हाथ, कहा- अपने वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने देंगे

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में सवर्ण मोर्चा ने यूजीसी के नए निमयों के विरोध में आज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शंख बजाकर विरोध जताया। यूजीसी के नए नियमों को काला कानून बताया। ब्रजेश पाठक से यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवाल किए। पूछा कि यूजीसी के नए नियम क्यों लाए जा रहे हैं? ब्रजेश पाठक ने हाथ जोड़कर प्रदर्शनकारियों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि वे खुद सामान्य वर्ग से आते हैं। अपने वर्ग के किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। इस पर प्रदर्शनकारी शांत हुए और प्रदर्शन खत्म किया। प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… ‘काला कानून की जरूरत क्यों’ संगठन के संयोजक संदीप सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित अभिनव नाथ त्रिपाठी और बसंत सिंह बघेल समेत बड़ी संख्या में लोग ब्रजेश पाठक के आवास पर पहुंचे। संयोजक संदीप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी और सत्ता में बैठे लोग सवर्ण समाज के हैं। हम लोग उनसे लगातार सवाल कर रहे हैं। आज संगठन के 50 से अधिक लोग डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर पहुंचे। उनसे कहा कि यह कानून भारतीय जनता पार्टी लेकर आ रही है, जिस पर फिलहाल कोर्ट ने रोक लगा दिया है। सवाल के खड़ा होता है कि इस प्रकार के काला कानून लाने की जरूरत क्यों पड़ी? हमने बिल्कुल स्पष्ट कर दिया कि यह काला कानून किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ‘छात्रों का भविष्य बर्बाद होगा’ संदीप सिंह ने कहा कि उच्च शैक्षणिक संस्थानों में सवर्ण समाज को मिटाने के लिए कुचक्र रचा जा रहा है। इसे हम लोग सफल नहीं होने देंगे। जो कह रहे हैं कि किसी छात्र का अहित नहीं होगा तो इसे लेकर क्यों आए हैं? दलित एक्ट का जो प्रावधान है वह तो चल ही रहा था, यूजीसी के नए नियम क्यों लाए गए हैं? अगर कोई फर्जी मुकदमा लिखवा देगा तो सवर्ण छात्र का जीवन बर्बाद हो जाएगा। इसलिए हम लोग इसका पहले दिन से विरोध कर रहे हैं, जब तक यह काला कानून पूरी तरह से वापस नहीं हो जाएगा विरोध जारी रहेगा । ‘किसी के साथ अन्याय नहीं होगा’ संदीप ने बताया कि UGC पर हमने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से सवाल किए। इस पर उन्होंने कहा कि वह दिल्ली के नेतृत्व से इस विषय पर बात करेंगे। किसी भी कीमत पर सवर्ण समाज के साथ अन्याय नहीं होगा। हमारी सरकार सभी धर्म और जाति के साथ है। हम स्वयं सामान्य वर्ग से आते हैं। ऐसे में अपने वर्ग के किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। --------------- यह खबर भी पढ़िए… इकाना में LSG vs DC का मुकाबला आज, बारिश बेअसर:शुरुआत में तेज गेंदबाजों का जलवा, फिर स्पिनर की पकड़ होगी मजबूत इकाना स्टेडियम में आज आईपीएल सीजन का 5वां मैच खेला जाएगा। मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, लेकिन शहर में रात 12 बजे से सुबह 9 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इसके चलते क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें मौसम पर टिकी हुई हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों ने डीएम को ज्ञापन दिया:बोले- श्रम कानूनों का हो रहा उल्लंघन, सरकार से कार्रवाई की अपील
    Next Article
    पुलिस ने साइबर ठगी का पैसा वापस कराया:सोनभद्र में पीड़ित के खाते में 1,22,631 रुपये की पूरी रकम लौटाई गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment