Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में तीन दिन बिजली कटौती:3,200 उपभोक्ता प्रभावित, रोज 3 घंटे नहीं आएगी लाइट

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर में विद्युत विभाग द्वारा 2, 3 और 4 अप्रैल को तीन दिवसीय बिजली कटौती की जाएगी। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र यमुनापुरम-प्रथम से जुड़े क्षेत्रों में यह शटडाउन रहेगा, जिससे लगभग 3200 उपभोक्ता प्रभावित होंगे। विद्युत विभाग के अनुसार, 11 केवी फीडर के अतिभारित होने के कारण उसका विभाजन किया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य के चलते तीनों दिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। चांदपुर फीडर से जुड़े क्षेत्र जैसे चांदपुर, नया गांव, नीलकंठ कॉलोनी, विष्णुपुरम कॉलोनी, बर्फखंडी क्षेत्र, जीटी रोड क्षेत्र और सैनिक कॉलोनी में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन के दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिए पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से कर लें। विभाग ने इस कार्य में सहयोग की अपेक्षा भी की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बागपत में धमकाकर 15 हजार रिश्वत लेने वाला मुख्य गन्ना अधिकारी गिरफ्तार, बाबू से कहा था- पैसे दो वरना चौकीदारी करवाऊंगा
    Next Article
    हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी:फास्ट फूड प्रतिष्ठानों पर मोनोसोडियम ग्लूकामेट की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment