Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बड़े ने की छोटे भाई की हत्या:शराब पीकर मां की गाली दी थी, धमकी मिली तो सो रहे भाई को रॉड से पीटकर मार डाला

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बड़े भाई ने सो रहे छोटे भाई के सिर-चेहरे पर रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने रात में शराब पी थी। उसके बाद झगड़ा किया। झगड़े में बड़े भाई ने मां की गाली दी। इस पर छोटे ने धमकी दी कि अगर तुम बड़े न होते तो तुमको आज मार डालता। इस पर मां ने बीचबचाव कर दोनों को शांत करा दिया। छोटा भाई जब सो गया तो बड़ा भाई छत से उतरकर उसके कमरे में रॉड लेकर पहुंचा। उसने सो रहे छोटे भाई के सिर और चेहर पर लोहे के रॉड से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला बंथरा थाना क्षेत्र के खांडेदेव गांव का है। वारदात रविवार रात करीब 11 बजे की है। इसकी जानकारी सोमवार तड़के मां को तब हुई जब वह छोटे बेटे को जगाने गई। उसके चेहरे से चादर हटाई तो सिर और चेहरा खून से सना हुआ था। यह देखते ही मां बिलख पड़ी। इससे पड़ोसी भी जागकर वहां आ गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सुबह बड़े बेटे को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान आलोक उर्फ गोलू (24) के रूप में हुई। बड़े भाई श्रवण गौतम (30) ने उसके सिर पर रॉड से मारा। आरोपी 3 भाई हैं। मझला भाई वीरेंद्र उर्फ अटल मानसिक रूप से कमजोर है। पिता पुत्तीलाल की 8 साल पहले मौत हो गई थी। 3 तस्वीरें देखिए- पुलिस बोली- सुबह हत्या की सूचना मिली, मुकदमा दर्ज बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया- सोमवार सुबह सूचना मिली कि किसी ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। जब मौके पर खांडेदेव गांव पहुंचे तो पता चला कि आलोक के सिर पर उसके सगे बड़े भाई श्रवण ने रॉड मारकर हत्या की है। दोनों में किसी बात को लेकर रात करीब 9:30 बजे झगड़ा हो गया था। उसके बाद दोनों सोने चले गए। जब आलोक सो गया तो उसी दौरान श्रवण ने मौका पाकर उसके सिर पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया जिससे आलोक की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां यशोदा देवी की शिकायत के आधार पर बड़े बेटे पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। मृतक के पिता पुत्तीलाल की 8 साल पहले मौत हो चुकी है। पूरा मामला पढ़िए- बड़ा भाई श्रवण और छोटा भाई आलोक मजदूरी करते हैं। रविवार रात करीब 9:30 बजे घर में सभी लोग खाना खा रहे थे। तभी दोनों भाइयों में बहस हो गई। श्रवण ने आलोक को मां की गाली दी। इस पर आलोक ने श्रवण को धक्का देते हुए मार डालने की धमकी दी। घरवालों ने बीचबचाव कर दोनों को अलग कर दिया। उसके बाद श्रवण छत पर सोने चला गया, जबकि आलोग कमरे में सो गया। रात में श्रवण उठकर नीचे आया और लोहे का रॉड लेकर सोते हुए आलोक के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिए। भोर में मां ने बिस्तर पर छोटे बेटे की डेडबॉडी देखी तो 5:30 बजे डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रवण को हिरासत में ले लिया। वह उस समय भी शराब के नशे में था। तीनों भाई अविवाहित हैं। दो बहनें कंचन और किरन हैं, दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। मां बोलीं- झगड़े के बाद उसने खाना नहीं खाया था मृतक और आरोपी की मां यशोदा गर के बाहर बैठी हैं। वह कभी रोने लगती हैं तो कभी गुमसुम हो जाती हैं। उन्होंने पूछने पर बताया- दोनों में खाना खाने से पहले झगड़ा हुआ। उसके बाद गोलू ने खाना नहीं खाया। श्रवण ने मां की गाली दी तो गोलू ने कहा कि गाली मत देना नहीं तो मार डालूंगा। तुम बड़े हो इसलिए हाथ नहीं लगाना चाहता। बस इतनी ही बात थी। उसके बाद दोनों ने ही खाना नहीं खाया था। गोलू जब भी शराब पीता था तो खाना नहीं खाता था। कल मैंने तीनों भाइयों के लिए 3 थाली परोसी। केवल मझले वाले ने खाना खाया। भोर में गोलू को जगाने गई तो वह आवाज लगाने पर कुछ नहीं बोल रहा था। जब चादर हटाकर देखा तो पूरा कपार (सिर) फटा हुआ था। सोचा था अब बुढ़ापे में सहारा बनेंगे, लेकिन… मां यशोदा ने बताया- 8 साल पहले जब इनके बाप की मौत हुई तो इन्हें किस तरह मैंने पाला, मैं ही जानती हूं। कैसे-कैसे पाल कर तीनों को बड़ा किया। सोचा था अब बुढ़ापे में ये सब मेरे सहारा बनेंगे। लेकिन, बड़े हुए तो शराब पीकर झगड़ा करने लगे। अब एक-दूसरे को मार भी डाला। तीन बेटों में अब छोटा रहा ही नहीं, बड़ा जेल चला गया। बीच वाला कितना सहारा बन पाएगा? ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- ग्राउंड रिपोर्ट- 'खून के बदले खून, तब मुझे चैन मिलेगा' : मेरठ में मां बोलीं- फौजी बेटे के हत्यारों को फांसी हो, तब इंसाफ मिलेगा बेटा तो सरहद पर अपना शरीर जलाकर देश की रक्षा कर रहा था। कलेजे का टुकड़ा देश की खातिर मुझसे दूर था, बदले में मुझे क्या मिला? मेरा बेटा ही मुझसे छिन गया। घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। जब तक खून के बदले खून नहीं होगा… मुझे चैन नहीं मिलेगा। ये कहना है मेरठ की विमला का, जिन्होंने अपने फौजी बेटे को खो दिया। (पूरी रिपोर्टर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में छात्रों को नहीं मिली छात्रवृत्ति:विकास भवन पर प्रदर्शन, दशमोत्तर आवंटन में देरी पर SFI ने मंत्री को भेजा मांग पत्र
    Next Article
    खोस्टा गांव के मिथिलेश यादव बने नायब तहसीलदार:UPPCS परीक्षा में 140वीं रैंक हासिल कर हुए चयनित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment