Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बड़े मंगल पर सेवा, श्रद्धा, पर्यावरण संरक्षण:CSIR-NBRI में विशाल भंडारा; 1000 तुलसी पौधे वितरित

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में बड़े मंगल के अवसर पर CSIR-नेशनल बॉटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (NBRI) परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान तुलसी के पौधे भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, कर्मचारियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन की मुख्य विशेषता प्रसाद वितरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। 'वाटर वुमेन ऑफ इंडिया' के नाम से विख्यात पर्यावरण संरक्षक शिप्रा पाठक ने लोगों को तुलसी के पौधे बांटे। उन्होंने बताया कि औषधीय पौधों को हर घर तक पहुंचाना समय की मांग है, क्योंकि तुलसी भारतीय संस्कृति और स्वास्थ्य दोनों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रकृति संरक्षण से जोड़ने वाला प्रेरणादायी कदम कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. ए.के. शासनी और समाजसेविका सरिता सतपथी भी उपस्थित थीं। अतिथियों ने इस पहल को सेवा, संस्कार और प्रकृति संरक्षण से जोड़ने वाला प्रेरणादायी कदम बताया। भीषण गर्मी को देखते हुए, आमजन के लिए ओआरएस पेय के वितरण की भी व्यवस्था की गई थी। यह सेवा धनवंतरी सेवा न्यास और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सहयोग से संचालित हुई। निदेशक डॉ. ए.के. शासनी ने अपने संबोधन में कहा कि बड़ा मंगल केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाजसेवा और जनकल्याण का भी संदेश देता है। उन्होंने जानकारी दी कि कार्यक्रम में लगभग 1000 तुलसी के पौधे वितरित किए गए, जो हरित जीवन शैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नाट्य महोत्सव: 'द सेडक्शन' ने दर्शकों को हंसाया:अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में आकांक्षा थियेटर आर्ट्स ने हास्य नाटक का मंचन किया
    Next Article
    बकरीद पर बदायूं में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी:डीएम-एसएसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment