Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बकरीद पर बदायूं में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी:डीएम-एसएसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

    2 hours ago

    2

    0

    बकरीद के मद्देनजर बदायूं में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिलाधिकारी (डीएम) अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा ने सहसवान में पुलिस बल के साथ मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस दौरान, एसपी सिटी अभिषेक सिंह और सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय के नेतृत्व में शहर के प्रमुख बाजारों में फुट पेट्रोलिंग भी की गई। फ्लैग मार्च के दौरान, अधिकारियों ने मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार, लावेला चौक, छह सड़का और हलवाई चौक सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को त्योहार के दौरान लगातार फुट पेट्रोलिंग करने और सक्रियता बनाए रखने के निर्देश दिए। संभावित जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ थाना पुलिस को भी तैनात रखने के निर्देश दिए गए। रात्रि में आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस मोबाइल और गश्ती दलों को लगातार भ्रमणशील रहने को कहा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, एसडीएम रिपुदमन सिंह, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बड़े मंगल पर सेवा, श्रद्धा, पर्यावरण संरक्षण:CSIR-NBRI में विशाल भंडारा; 1000 तुलसी पौधे वितरित
    Next Article
    64वीं पुलिस तैराकी, लखनऊ-मेरठ जोन ने जीते पदक:क्रॉस कंट्री में प्रयागराज का दबदबा, 11 जोन के 425 खिलाड़ी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment