Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बारिश का यलो अलर्ट:40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी, गर्मी से मिलेगी राहत

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में सुबह से बादलों की आवाजाही के बीच तेज धूप भी निकली है। इस बीच ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग की तरफ से बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ घंटे में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और बारिश की संभावना जताई गई है। इसके चलते बादलों की गरज-चमक भी बनी रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान की तुलना में 3.8 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान की तुलना में 2.1 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 79 फीसदी न्यूनतम आर्द्रता 24 फीसदी दर्ज की गई। लखनऊ में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिनों 7, 8 और 9 अप्रैल के दौरान एक बार फिर बेमौसम तूफानी बारिश और तेज हवाओं का नया दौर आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल से प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में दाखिल होगा। 8 अप्रैल को यह पूरे प्रदेश को प्रभावित करेगा और 9 अप्रैल तक कमजोर पड़ने लगेगा। इसके चलते तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी। 10 अप्रैल से मौसम साफ और शुष्क होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव पुलिस ने इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार:मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से हुआ घायल, साथी भी पकड़ा गया
    Next Article
    BHU कुलपति आवास के बाहर छात्रों का विरोध:भगवानदास हॉस्टल का एक कमरा वार्डन ने किया बंद, मुंह बांधकर पहुंचे सुरक्षाकर्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment