Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में भूजल दोहन की दर 128% तक पहुंची:पांच साल में आई कमी, जल सुरक्षा के लिए बनेगी कार्ययोजना

    10 hours ago

    2

    0

    राजधानी लखनऊ में भूजल का दोहन अब भी उपलब्ध संसाधनों से अधिक हो रहा है। वर्ष 2025 में लखनऊ नगरीय क्षेत्र की भूजल दोहन दर 128.03 प्रतिशत आंकी गई है। हालांकि, वर्ष 2020 में यह दर 142.5 प्रतिशत थी। पांच साल में करीब 14 प्रतिशत की कमी आई है। फिर भी दोहन दर 100 प्रतिशत से ऊपर बने रहने पर चिंता का विषय है। इसे देखते हुए नगरीय जल सुरक्षा और भूजल प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मरकरी हॉल में उत्तर प्रदेश भूगर्भ जल विभाग की ओर से ‘नगरीय जल सुरक्षा एवं भूजल प्रबंधन’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में जल सुरक्षा केवल जलापूर्ति या भूजल विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसका सीधा संबंध नगर नियोजन, भवन निर्माण, जल निकासी, सीवरेज, पर्यावरण और सार्वजनिक स्वास्थ्य से भी है। इसलिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि जल प्रबंधन के लिए विश्वसनीय आंकड़ों के आधार पर निर्णय लेने, जल बजट तैयार करने और पानी की मांग को नियंत्रित करने की जरूरत है। इसके साथ ही विभागों की जवाबदेही तय करने के लिए स्पष्ट प्रदर्शन संकेतक भी निर्धारित किए जाने चाहिए। निगरानी के लिए डिजिटल तकनीक का होगा इस्तेमाल कार्यशाला में जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह ने भूजल प्रबंधन के लिए नियमित और सूक्ष्म निगरानी की जरूरत बताई। उन्होंने जलस्तर, भूजल गुणवत्ता, पानी की निकासी, वर्षा, सतही अपवाह और भूजल पुनर्भरण की निगरानी को मजबूत करने पर जोर दिया। इसके लिए पीजोमीटर और डिजिटल निगरानी प्रणालियों का इस्तेमाल बढ़ाने की बात कही। जल संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी पद्मश्री सम्मानित बांदा के जखनी गांव के उमाशंकर पांडेय ने कहा कि जल संरक्षण को केवल सरकारी अभियान तक सीमित नहीं रखा जा सकता। इसके लिए आम लोगों की भागीदारी जरूरी है। जल संरक्षण को शिक्षा का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने देश में जल विश्वविद्यालय और जल संग्रहालय स्थापित करने का सुझाव भी दिया। उन्होंने जखनी गांव में सामुदायिक भागीदारी से जल संरक्षण के अनुभव साझा किए। वर्षा जल संचयन और जल निकायों के पुनर्जीवन पर चर्चा तकनीकी सत्रों में भूगर्भ जल विभाग के अधिशासी अभियंता अनुपम ने प्रदेश और नगरीय क्षेत्रों में भूजल की मौजूदा स्थिति और चुनौतियों पर प्रस्तुतीकरण दिया। बीबीएयू के प्रोफेसर वेंकटेश दत्ता ने नदी संवर्धन में भूजल की भूमिका, जबकि रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. अभिषेक सक्सेना ने भूजल की गुणवत्ता और उसके दुष्प्रभावों पर जानकारी दी। केंद्रीय भूजल बोर्ड के वैज्ञानिक एबादुर रहमान ने शहरी क्षेत्रों में वैज्ञानिक तरीके से भूजल पुनर्भरण के उपाय बताए। वहीं, लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से जल निकायों के पुनर्जीवन और वर्षा जल संचयन तथा स्टेट मिशन फॉर क्लीन गंगा की ओर से उपचारित जल के सुरक्षित पुनः उपयोग और नगरीय नदी प्रबंधन योजना पर प्रस्तुतीकरण दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर,15 बड़ी खबरें:हाईकोर्ट ने पूछा- आजम को क्यों गिरफ्तार किया, बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर निकले हत्यारोपी शूटर, प्रदर्शनकारी बोले- केशव चाचा बाहर आओ
    Next Article
    हाईवे पर फिसली बाइक, युवक की गर्दन धड़ से अलग:साथी घायल; यूपी से दतिया आ रहे थे, ट्रक-ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment