Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अदब और दोस्ती की महफिल सजी:उर्दू अकादमी में शायरों ने पेश कीं गजलें, श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर स्थित उर्दू अकादमी के हॉल में सोमवार शाम अदब, मोहब्बत और दोस्ती की एक महफिल सजी। 'वफ़ा खुलूस और दोस्ती का पैग़ाम - एक शाम सुल्तान अहमद के नाम' शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम में शायरों ने अपनी गजलें पेश कीं। राहत सेवा संस्थान, मातृभूमि ग्रुप और मोरस हेल्थ केयर के सहयोग में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत कथक नृत्य से हुई। कलाकार की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद मुशायरा और कवि सम्मेलन का सिलसिला देर रात तक चला। श्रोताओं ने हर शेर और गजल पर दिल खोलकर दाद दी मुशायरे की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर वासिफ फारूकी ने की। मंच संचालन डॉ. सुधा मिश्रा और शहबाज तालिब ने किया। श्रोताओं ने हर शेर और गजल पर दिल खोलकर दाद दी, जिससे पूरा माहौल अदबी रंग में रंग गया। शायरों ने अपने कलाम से महफिल में जान डाल दी। वासिफ फारूकी के शेर "जाने कब तक तेरी तस्वीर मुकम्मल होगी..." को खूब वाहवाही मिली। कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया सलीम सिद्दीकी, नदीम फर्रूख, शिखा श्रीवास्तव और अभिश्रेष्ठ तिवारी ने भी अपनी गजल और कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।इस अवसर पर पूर्व आईजी आर.के. चतुर्वेदी, मेराज सिद्दीकी, पूर्व विधायक भगेलू राम, मातृभूमि के सीएमडी अजय सिंह और मोरस हेल्थकेयर के गौरव सिंह कौशिक सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस यादगार शाम ने लखनऊ की तहजीब और अदब की परंपरा को एक बार फिर जीवंत कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जूना अखाड़े के वरिष्ठ अध्यक्ष पहुंचे कानपुर:बाबा आनंदेश्वर की आरती में हुए शामिल, मंदिर के विकास कार्यों को गति मिलेगी
    Next Article
    सिमरन साहनी फिक्की फ्लो लखनऊ की नई चेयरपर्सन:किरण बेदी की मौजूदगी में 'चेंज ऑफ गार्ड' समारोह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment