Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जूना अखाड़े के वरिष्ठ अध्यक्ष पहुंचे कानपुर:बाबा आनंदेश्वर की आरती में हुए शामिल, मंदिर के विकास कार्यों को गति मिलेगी

    6 hours ago

    2

    0

    कानपुर के बाबा आनंदेश्वर महादेव मंदिर में आध्यात्मिक ऊर्जा और उल्लास का माहौल देखने को मिला। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के वरिष्ठ अध्यक्ष पूज्य प्रेम गिरि जी महाराज के कानपुर आगमन ने भक्तों और मंदिर प्रशासन में एक नया उत्साह भर दिया है। महाराज जी ने बाबा आनंदेश्वर की भव्य श्रृंगार आरती और संध्याकालीन भोग आरती में शामिल हुए। संतों की मौजूदगी में हुई भव्य आरती बाबा आनंदेश्वर के दरबार में आयोजित विशेष आरती में प्रेम गिरि जी महाराज के साथ संत समाज की प्रमुख विभूतियाँ मौजूद रहीं। मंदिर के कोठारी महंत महाकाल गिरी जी महाराज, आदित्य गिरी जी महाराज, इच्छा गिरी जी महाराज, मथुरा गिरी जी महाराज और अत्रिवन महाराज सहित हितेश गिरी जी महाराज की उपस्थिति ने वातावरण को पूरी तरह शिवमय बना दिया। आरती के दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी अजय, संजय मिश्रा और अनूप मिश्रा ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इस दौरान जूना अखाड़ा के मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार 'अंश' भी उपस्थित रहे। प्रदेश और भक्तों के लिए सुख-समृद्धि की कामना आरती के पश्चात महाराज जी ने विशेष रूप से संत समाज, गुरुमूर्ति और हिंदू समाज की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने बाबा के चरणों में शीश नवाकर सभी भक्तों के लिए सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा महाराज जी का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। रुके हुए विकास कार्यों में आएगी तेजी प्रेम गिरि जी महाराज का कानपुर आगमन केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि मंदिर के कायाकल्प के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और भक्तों के बीच यह चर्चा है कि उनके आने से बाबा आनंदेश्वर मंदिर के जो विकास कार्य पिछले कुछ समय से रुके हुए थे, उनमें अब तेजी आएगी। उनके अनुभवों और नेतृत्व में मंदिर परिसर को और अधिक भव्य और व्यवस्थित बनाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2 कर्मचारी नदारद, 1 की सेवा समाप्त:मुख्य विकास अधिकारी ने डीबीटी सेंटर निरीक्षण में आदेश दिए
    Next Article
    लखनऊ में अदब और दोस्ती की महफिल सजी:उर्दू अकादमी में शायरों ने पेश कीं गजलें, श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment