Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में असम सीएम की तस्वीर जलाई:सड़क पर लगाकर, गाड़ी निकाली, NSUI कार्यकर्ता बोले- हेमंता को माफी मांगनी होगी

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में NSUI के सदस्यों ने दोपहर बाद हजरतगंज चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। असम मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा की तस्वीर जलाई। उनकी तस्वीर को सड़क पर चिपकाया। ऊपर से गाड़ियां निकाली। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। NSUI सदस्यों को पुलिस टांग कर ले गई। कार्यकर्ताओं ने कहा- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और पवन खेड़ा से हेमंता माफी मांगे। 3 तस्वीरें देखिए… ‘अभद्र लोगों को पद मिला’ प्रदर्शन कर रहे सुधांशु ने कहा- हम एनएसयूआई के लोग पूरे देश में प्रदर्शन करेंगे। इसका जमकर विरोध करेंगे। इस अपमानजनक भाषा को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी लीडर ऑफ अपोजिशन जैसे महत्वपूर्ण पद पर हैं। भारतीय जनता पार्टी में सीएम बनने की यही योग्यता है कि बलात्कारी होना और बदतमीज होना। उन्हीं लोगों को वहां पद मिलता है। ‘नेता का अपमान बर्दाश्त नहीं’ सुधांशु ने कहा- भाजपा गली बाज और चरित्रहीन लोगों का अवसर देती है। यह देश की सबसे बड़ी बलात्कारी पार्टी है। हम लोग यह बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। अभी हमने हेमंत शर्मा की तस्वीर जलाई है। इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाएंगे। हेमंत बिस्वा शर्मा को माफी मांगना पड़ेगा। हर्षित ने कहा- हमारा संगठन देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। हमारे पार्टी के मुखिया और सम्मानित नेताओं का अपमान भाजपा कर रही है। हम लोग बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अनुयाई हैं। ना डरने वाले हैं ना पीछे हटने वाले हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में तेज रफ्तार बाइक कार में घुसी:स्कॉर्पियो के दोनों पहियों के बीच में फंसा युवक, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा
    Next Article
    कानपुर में बाइक सवार को डंपर ने रौंदा, मौत:कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री में काम करता था, दोपहर में लंच करने किसान नगर जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment