Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बाइक सवार को डंपर ने रौंदा, मौत:कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री में काम करता था, दोपहर में लंच करने किसान नगर जा रहा था

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में गुरुवार को खाना खाने जा रहे बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी को डंपर ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर आनन–फानन में उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां से उसे गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला सचेंडी थाना क्षेत्र का है। पिछले 5 सालों से कानपुर में रह रहा था मूलरूप से बरेली के फरीदपुर का रहने वाला हरीशंकर (22) पिछले 5 सालों से सचेंडी स्थित कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री में काम करता था। वह किसान नगर में किराए के मकान में रहता था। परिवार में पिता पातीराम, मां टिकोला देवी और बड़ा भाई रमेश है। रमेश ने बताया-गुरुवार को हरीशंकर रोजाना की तरह काम पर गया था। दोपहर को फैक्ट्री में लंच होने के बाद वह बाइक से कमरे में खाना खाने जा रहा था। हरीशंकर किसान नगर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने शोर मचाया तो डंपर चालक हरीशंकर को रौंदता हुआ भाग निकला। लोगों ने सचेंडी पुलिस को जानकारी देकर घायल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हैलट रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में असम सीएम की तस्वीर जलाई:सड़क पर लगाकर, गाड़ी निकाली, NSUI कार्यकर्ता बोले- हेमंता को माफी मांगनी होगी
    Next Article
    Jana Nayagan Movie: रिलीज से पहले बड़ा कांड, थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' हुई लीक, भड़के मेकर्स बोले- तुरंत कर दें डिलीट, नहीं तो...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment