Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ी, बेहोश:पार्टी दफ्तर में बैठे थे, तभी सीने में तेज दर्द उठा; हार्ट अटैक की आशंका

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को अचानक बेहोश हो गए। उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी में एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स की टीम उनकी देखभाल में लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक अजय राय शुक्रवार को पार्टी ऑफिस में थे। इस दौरान बेचैनी, दर्द और तकलीफ की शिकायत हुई। कुछ ही देर में वो बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें मेदांता में डॉक्टर्स की देखरेख में इमरजेंसी में एडमिट कराया गया है। प्रदेश ऑफिस में सीने में दर्द उठा लखनऊ में कांग्रेस ने श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर शिक्षक और चिकित्सक सम्मेलन का आयोजन किया था। इसमें दिल्ली से अविनाश पांडेय और सुप्रिया श्रीनेत समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया था। अजय राय कांग्रेस यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय को कार्यक्रम के बाद एयरपोर्ट ड्राप करने गए थे। उसके बाद माल एवेन्यू स्थित पार्टी ऑफिस में वापस आए। यहां पर दूसरा कार्यक्रम चल रहा था। तब ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके सीने में दर्द हुआ। तुरंत उनको मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया। हार्ट अटैक की जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया गया मेदांता लखनऊ के निदेशक डॉ.राकेश कपूर ने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को लाया गया है। सीने में दर्द, बेचैनी और बेहोशी की शिकायत के बाद इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। अभी एक्सपर्ट डॉक्टर की निगरानी में इलाज शुरू किया गया है। कई विभागों के एक्सपर्ट्स को इलाज के लिए तैनात कर दिया गया है। इमरजेंसी में भर्ती होने के बाद अजय राय का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। ट्रॉप टी और ट्रॉप आई की जांच भी कराई जा रही है। फिलहाल कार्डियोलॉजिस्ट और ICU हेड मौके पर मौजूद है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कन्नौज में हादसे में भागलपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मौत; डिवाइडर से टकराई इनोवा, 3 घायल
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:महिलाओं ने 500 स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंके, 5 दिन की दुल्हन को मुखाग्नि दी; मंत्री राजभर बोले- हम दरी नहीं बिछाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment