Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 4 डिग्री गिरा तापमान:पूरवा हवा से गर्मी में आई थोड़ी कमी, शाम को चल सकती है धूल भरी आंधी

    9 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से मंगलवार को थोड़ी राहत मिली है। तेज पूरवा (पूर्वी) हवा चलने से तापमान में गिरावट हुई है। इससे लोगों को राहत मिली है। दोपहर एक बजे तापमान 39 डिग्री के दर्ज किया गया है। वहीं, शाम को धूल भरी आंधी चल सकती है। मौसम वैज्ञानिक का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास दर्ज होने की संभावना है। दिन में अधिकतर समय मौसम साफ बना रहेगा। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 43 डिग्री था। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री था। इसकी तुलना में लखनऊ में करीब 4 डिग्री तक अधिकतम तापमान कमी आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 67 फीसदी रहा। न्यूनतम आर्द्रता 31 फीसदी रही। लखनऊ के मौसम की 3 तस्वीरें देखिए… बादल छाए रहने के साथ होगी बारिश मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लू का असर कम हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में और गिरावट आएगी। 28 अप्रैल से बुंदेलखंड समेत पूरे प्रदेश को लू से व्यापक राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान गर्म हवा के थपेड़े नहीं चलेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में छात्र से दिनदहाड़े मोबाइल लूटा:स्कूटी सवार दो बदमाशों ने वारदात की, पुलिस ने ऑनलाइन शिकायत की सलाह दी
    Next Article
    कुशीनगर में सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची:इलाज के दौरान हुई मौत, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment