Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 11वीं मंजिल से कूदा युवक, मौत:पत्नी के साथ अपार्टमेंट में रहता था, पुलिस बोली- सट्टे में रुपए हारा

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के गुडंबा थानाक्षेत्र के जनेश्वर अपार्टमेंट की 11वीं मंजिल से एक युवक ने छलांग लगा दी। वह अपनी पत्नी के साथ किराये पर रहता था। उसके गिरने की आवाज सुनकर लोग दौड़कर वहां पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान महमूदाबाद सीतापुर निवासी प्रबल जैन (35) के रूप में हुई। प्रबल प्राइवेट काम करते थे। उनकी पत्नी पलासियो मॉल में जॉब करती हैं। दोनों ओम प्रकाश नाम के व्यक्ति का फ्लैट किराये पर लेकर रहते थे। पुलिस ने बताया कि प्रबल के सट्टे में रुपए हारने की बात आ रही है। लोग बाहर ही टहल रहे थे, गिरने की आवाज से दौड़े गुरुवार रात करीब 8.30 बजे प्रबल ने 11वीं मंजिल से नीचे छलांग लगाई। बारिश के बाद मौसम सुहाना होने की वजह से लोग बाहर की तरफ घूम रहे थे। नीचे गिरने की आवाज से भीड़ जमा हो गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी गाजीपुर अनिंद्य विक्रम सिंह ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें मैच में रुपए हारने की बात लिखी है। पत्नी और परिवार से माफी मांगी है। बैंक स्टेटमेंट और परिवार की शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में मामूली विवाद पर दो पक्षों में संघर्ष:6 लोग घायल, पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया
    Next Article
    अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर मजदूरों के लिए हेल्थ कैंप:अमेठी में वन विभाग ने आयोजित किया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment