Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ कूड़ा उठान में हो रही देरी:पार्षद बोले सप्ताह में दो दिन नहीं मिलता डीजल, एलएसए ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के बाद कूड़ा घरों से इसके उठान में देरी हो रही है। मामले में पार्षदों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हो रही। पार्षदों का कहना है कि अधिकतर वार्डों में सप्ताह के दो दिन शनिवार और रविवार को डीजल नहीं मिल रहा। इससे कूड़ा घरों पर कूड़ा बड़ी मात्रा में पड़ा रह रहा है। हालांकि,आरआर विभाग के चीफ इंजीनीयर मनोज प्रभात ने कहना है कि कोई ऐसी समस्या नहीं है। प्राथमिकता के आधार पर शहर में काम किया जा रहा है। एलएसए ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र पेट्रोल डीजल खत्म होने की अफवाह के बीच में शहर के पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। इस बीच लखनऊ नगर निगम के पांच जोनों में कूड़ा उठान और साफ सफाई करने वाली संस्था एलएसए ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि संस्था की तरफ से कूड़ा उठान और साफ सफाई का काम किया जाता है। इसलिए गाड़ियों में पेट्रोल डीजल की कमी न हो। इसके लिए हमें इमरजेंसी सर्विस के रूप में पेट्रोल-डीजल की व्यवस्था समय से कराई जाए। ताकि कोई समस्या न आए। कई विभागों को डीजल मिलने में हो रही देरी नगर निगम के अभियंत्रण, उद्यान, पशु पालन सहित अन्य विभागों को नगर निगम की तरफ से डीजल दिया जाता है। विभाग के पास में कुल करीब 450 गाड़ियां हैं। इसमें करीब आठ से नौ हजार लीटर तेल एक दिन में गाड़ियों में लगता है। आरआर विभाग का मुख्यालय खाली होने के बाद नगर निगम की तरफ से जोन-1 और जोन- 8में स्थित पेट्रोल पंप से तेल लेने की व्यवस्था की गई है,लेकिन इस बीच पशु पालन, उद्यान विभाग, विज्ञापन विभाग के लोगों का भी कहना है कि तेल मिल रहा है, लेकिन इसके मिलने में देरी हो रही है। पार्षदों ने बताई समस्या नहीं सुन रहे अधिकारी अचार्य नरेन्द्र देव वार्ड के पार्षद मनीष रस्तोगी ने बताया कि शनिवार और रविवार को डीजल देना बंद हो गया है। इससे तीन चार राउंड में साफ होने वाला कूड़ा घर अब कई दिनों तक भरा रहता है। शिकायत के बाद भी अधिकारी नहीं सुन रहे। पार्षद प्रतिनिधि संतोष राय ने कहा कि डीजल मिलने में देरी हो रहा है। इससे पूरे वार्ड में समस्या हो रही है। कूड़ा उठान दो से तीन दिनों तक नहीं हो रहा है। शनिवार और रविवार को डीजल नहीं दे रहे हैं। सड़क का कूड़ा उठाने में दिक्कत हो रही है। अधिकारी एक दूसरे पर टाल मटोल कर रहे हैं। जोनल सिनेटरी अधिकारी और जोनल अधिकारी के पास में कोई पावर नहीं है। ऐसे में समस्या बढ़ रही है। । नसीरतगंज गणेशगंज वार्ड से पार्षद गिरीश गुप्ता ने कहा कि सुपर वाइजर परेशान हैं। इससे दिक्कत हो रही है। अलीगंज से पार्षद पृथ्वी गुप्ता ने बताया कि रविवार को कूड़ा उठान के लिए अधिकारी सिर्फ एक गाड़ी भेजते हैं। मेयर और नगर आयुक्त बोले परेशान न हों, सब व्यवस्था सही मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि शहरवासियों से अपील है कि शहर में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भ्रामक अफवाहें फैलाकर अनावश्यक भय का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कृपया ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से आगे बढ़ाएं। केंद्र एवं राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हैं तथा प्रशासन निरंतर निगरानी बनाए हुए है। सभी आवश्यक सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। आप सभी शांति एवं संयम बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि फिलहाल नगर निगम की तरफ से तरफ से पूरी क्षमता के साथ में काम किया जा रहा है। डीजल-पेट्रेाल को लेकर कोई समस्या नहीं है। नगर निगम की तरफ से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन 2,100 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों से किया जा रहा है। अभी जल्द में 111 नए इलेक्ट्रिक वाहनों को झंडी दिखाया गया है। ऐसे में शहर में साफ सफाई के साथ में लोगों को सुविधा देना प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद से जेवर कार्यक्रम के लिए बड़ा काफिला रवाना:एयरपोर्ट कार्यक्रम में शामिल होने 350 बसें, 500 से अधिक वाहन पहुंचे
    Next Article
    मैनपुरी में बस में यात्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:खाटू श्याम से लौटते समय हुआ हादसा, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment