Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के लोक भवन सचिवालय में अंबेडकर जयंती:उपमुख्यमंत्री बोले - बाबा साहब विश्वस्तरीय व्यक्तित्व

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के लोक भवन सचिवालय ऑडिटोरियम में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का सहयोग 'भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर जन्मोत्सव आयोजन समिति, उत्तर प्रदेश सचिवालय' ने किया था। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने बाबा साहब को विश्व स्तर का महान व्यक्तित्व बताया। पाठक ने कहा कि बाबा साहब को केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है। उनकी विद्वता और सोच का लोहा आज भी हर देश मानता है। बाबा साहब ने भारत को एक अद्वितीय संविधान दिया अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब ने भारत को एक अद्वितीय संविधान दिया, जिसकी मिसाल दुनिया के किसी अन्य देश में नहीं मिलती। उन्होंने विषम परिस्थितियों में जन्म लेकर संघर्ष के दम पर जो ऊंचाई हासिल की, वह प्रेरणा का सबसे बड़ा उदाहरण है।ब्रजेश पाठक ने इस बात पर जोर दिया कि बाबा साहब ने दलित, शोषित और वंचित समाज के साथ-साथ महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। महिलाएं अब कलम से लेकर आसमान तक अपनी पहचान बना रही उन्होंने कहा कि आज देश में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी बाबा साहब की उसी सोच का परिणाम है। महिलाएं अब कलम से लेकर आसमान तक अपनी पहचान बना रही हैं।कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सभी की अहम भूमिका है। उन्होंने सभी को अपना सहयोगी बताते हुए बेहतर समन्वय के साथ काम करने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में अज्ञात महिला का शव मिला:सिसई भट्ठे के पास झाड़ियों में मिला, पहचान मुश्किल
    Next Article
    10वीं में कानपुर की दिशा पांडेय जिला टॉपर:पिता कपड़े की दुकान में करते हैं काम; बोलीं- IAS बनना है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment