Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ अग्निकांड के बाद बरेली में अलर्ट, 2 होटल सील:कोचिंग सेंटरों की शुरू हुई जांच, सिटी सेंटर एलए मॉल भी रडार पर, लिफ्ट हादसे पर BDA वीसी ने लगाई फटकार

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बरेली में भी प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शहर भर में चल रहे कोचिंग सेंटरों, होटल, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और बहुमंजिला इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी गई है। सोमवार को बीडीए वीसी सौम्या पांडेय ने फायर विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ कई प्रमुख संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सेटेलाइट रोड स्थित 2 होटलों को सील कर दिया गया। रजनी होटल और सेटेलाइट होटल को सील किया गया। रघुवंशी कॉम्प्लेक्स से शुरू हुआ चेकिंग अभियान निरीक्षण अभियान के तहत टीम सबसे पहले रघुवंशी कॉम्प्लेक्स स्थित विद्यापीठ कोचिंग सेंटर पहुंची। यहां भवन की सुरक्षा व्यवस्था, फायर फाइटिंग सिस्टम, इमरजेंसी एग्जिट और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। इसके बाद टीम चौकी चौराहा स्थित रतनदीप कॉम्प्लेक्स में संचालित आकाश कोचिंग सेंटर पहुंची और वहां भी सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया। सिटी सेंटर एलए मॉल भी जांच के दायरे में कोचिंग सेंटरों के निरीक्षण के बाद संयुक्त टीम सिटी सेंटर एलए मॉल पहुंची। यह वही मॉल है जहां रविवार को लिफ्ट में 13 लोग फंस गए थे और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालिया घटना को देखते हुए मॉल की लिफ्ट व्यवस्था, आपातकालीन सुरक्षा सिस्टम और अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। लिफ्ट हादसे पर मॉल प्रबंधन को लगाई फटकार निरीक्षण के दौरान बीडीए वीसी सौम्या पांडेय ने मॉल प्रबंधन से लिफ्ट हादसे को लेकर जवाब मांगा। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि लिफ्ट संचालन के दौरान वहां ऑपरेटर क्यों मौजूद नहीं था। इस लापरवाही पर उन्होंने मॉल अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने की चेतावनी दी। कमर्शियल बिल्डिंग्स की भी हो रही है जांच बीडीए वीसी सौम्या पांडेय ने बताया कि अभियान सिर्फ कोचिंग सेंटरों तक सीमित नहीं है। शहर की सभी प्रमुख कमर्शियल बिल्डिंग्स, मॉल, कॉम्प्लेक्स और सार्वजनिक उपयोग की इमारतों का भी निरीक्षण किया जा रहा है। उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी भवन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी न हो और किसी संभावित हादसे को समय रहते रोका जा सके। कई जगह मिलीं फायर सेफ्टी से जुड़ी गंभीर कमियां निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में फायर सेफ्टी और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी के मानकों में गंभीर खामियां सामने आईं। कई स्थानों पर पर्याप्त फायर एक्सटिंग्विशर नहीं मिले, जबकि कुछ इमारतों में स्प्रिंकलर सिस्टम तक स्थापित नहीं था। अधिकारियों ने इसे सुरक्षा के लिहाज से बेहद चिंताजनक माना। बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी उठे सवाल कई कोचिंग सेंटरों में इमरजेंसी स्थिति के दौरान छात्रों की निकासी के लिए पर्याप्त और सुरक्षित रास्ते नहीं मिले। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी हादसे की स्थिति में सबसे बड़ी चुनौती बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की होती है। ऐसे में निकासी मार्गों का मानकों के अनुरूप होना बेहद जरूरी है। तत्काल सुधार के निर्देश, फायर एनओसी पर जोर बीडीए वीसी ने संबंधित संस्थानों के संचालकों को सभी कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन संस्थानों के पास फायर एनओसी नहीं है या जिनकी एनओसी की वैधता समाप्त हो चुकी है, उन्हें तत्काल आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है। नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई सौम्या पांडेय ने साफ कहा कि सभी कोचिंग सेंटरों और व्यावसायिक इमारतों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन करना होगा। यदि किसी संस्थान में लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस लखनऊ में करेगी 'छात्रों की गूंज' रैली:कोटा के बाद पेपर लीक पर छात्रों की आवाज उठाएगी
    Next Article
    एक साथ खेले, पढ़े...साथ ही दुनिया से विदा हो गए:तीन साल पहले पिता की भी जलकर हुई थी मौत, भाई का इंतजार कर रहा शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment