Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ अग्निकांड- 2 मासूम जिंदा जले, 250 परिवार बेघर:राख में सामान तलाश रहे लोग; रोते हुए महिलाएं बोलीं- कोठीवालों ने झोपड़ियां फूंकीं

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के विकासनगर में बुधवार को लगी आग से झोपड़ियों में रहने वाले करीब 250 परिवार बेघर हो गए। इस अग्निकांड में 2 मासूमों की मौत भी हुई है। इसकी पुष्टि DCP दीक्षा शर्मा ने की। घटनास्थल पर आज गुरुवार सुबह सिर्फ राख और जल चुके गृहस्थी के सामान नजर आ रहे हैं। कई परिवार राख के बीच सामान तलाश रहे हैं। हालांकि, पुलिस वहां से लोगों को हटा रही है। डीएम ने कई प्रभावित परिवारों को रैन बसेरों में भिजवाया था तो कुछ परिवारों ने पास के खाली प्लॉट में रात बिताई। महिलाओं ने रोते हुए आरोप लगाया है कि कोठीवालों ने उनके घरों में आग लगाई। उन्हें धमकाया गया था कि झोपड़ियां हटा लो, नहीं तो गोली मार दी जाएगी। जब वे नहीं हटे, तो उनकी झोपड़ियों में आग लगा दी गई। अब वे कहां जाएं? जिंदगीभर की कमाई राख हो गई। अगर समय पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच जाती, तो कुछ सामान बच सकता था। फिलहाल, विकासनगर इलाके में बवाल की आशंका को देखते हुए सुबह फोर्स बढ़ा दी गई है। पुलिस के जवान हेलमेट और डंडों के साथ तैनात हैं। 6 तस्वीरें देखिए- पूरा मामला जानिए- विकासनगर इलाके में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे लगी आग में 30 से ज्यादा सिलेंडर फट गए। आग की चपेट में आकर 250 से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। करीब 10 किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया। आग लगने के बाद एहतियातन आसपास के करीब 20 मकानों को खाली कराया गया। फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों ने करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान इलाके की बिजली काट दी गई। लखनऊ से सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीएम विशाख जी. को फोन कर घटना की जानकारी ली। वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। कल की 3 तस्वीरें- विकासनगर में घटनास्थल से आज के पल-पल के अपडेट्स नीचे लाइव ब्लॉग में पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ अग्निकांड- घरों को जलता देख फूट-फूटकर रोए लोग:पुलिस से धक्का-मुक्की; गम-गुस्सा और बेबसी की 15 PHOTOS देखिए
    Next Article
    गोंडा डीएम ने मृतक रंजीत के परिजनों से की मुलाकात:पत्नी को नौकरी दिलाने का आश्वासन, बच्चों की पढ़ाई-परवरिश में मदद का भरोसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment