Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में आप का प्रदर्शन:बढ़े बिलों और शोषण का आरोप, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को स्मार्ट मीटर व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला विद्युत उपकेंद्र पर विरोध जताते हुए राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आप नेताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रदेश में आम उपभोक्ताओं और किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में कई गुना वृद्धि हुई है। जहां पहले उपभोक्ताओं का औसत बिल लगभग 1500 रुपये आता था, वहीं अब यह 6000 से 7000 रुपये तक पहुंच गया है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि प्रीपेड व्यवस्था लागू होने के बावजूद उपभोक्ताओं को नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। अग्रिम भुगतान करने के बाद भी घंटों तक बिजली बाधित रहने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। आप पदाधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 4G सिम आधारित स्मार्ट मीटर नेटवर्क संबंधी समस्याओं के कारण ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। इससे विशेष रूप से किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रतीकात्मक रूप से तस्वीरें जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। पार्टी ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर योजना की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो और आम उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में महिला अस्पताल की गली में धंधा जारी:खुलासे के बाद भी नहीं टूटा मरीज माफिया का नेटवर्क
    Next Article
    झांसी में रिटायर्ड हेड मास्टर की मौत पर हंगामा:बेटा का आरोप- स्टंट डालते समय डॉक्टर ने लापरवाही बरती, निष्पक्ष जांच हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment