Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में इंटरमीडिएट का रिजल्ट 74.31%:उमाशंकर टॉपर, टॉप-10 में छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही लखीमपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले का कुल परिणाम 74.31% रहा, वहीं मेधावी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया। इस वर्ष जिले में कुल 42,775 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 41,638 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 30,943 छात्र सफल घोषित किए गए। रिजल्ट में उमाशंकर ने 93.60% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर शौर्य गुप्ता (92.60%) और तीसरे स्थान पर अचल वर्मा (92%) रहे। चौथे स्थान पर आयुष ने 91.80% अंक प्राप्त किए। पांचवें स्थान पर प्रियांशु सिंह, शुभम मौर्य और श्रद्धवेया श्रीवास्तव ने 91.40% अंक के साथ संयुक्त रूप से जगह बनाई। छठे स्थान पर रजत चक्रवर्ती (91.20%) और सातवें स्थान पर तेजस्वी नारायण शर्मा (91%) रहे। आठवें स्थान पर अनुरुद्ध कुमार ने 90.80% अंक हासिल किए। नौवें स्थान पर सेहत कुमार, आर्य त्रिपाठी और पंकज कुमार 90.60% अंक के साथ रहे, जबकि दसवें स्थान पर शिवांश शर्मा ने 90.40% अंक प्राप्त किए। परिणाम घोषित होने के बाद जिले भर में खुशी का माहौल है। स्कूलों में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं, वहीं अभिभावक अपने बच्चों की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में 12वीं में बुशरा जिला टॉप:56 अंक के साथ बुशरा पहले स्थान पर, 90% से ऊपर अंक लाने वाले कई छात्र-छात्राएं
    Next Article
    अयोध्या में पल्लवी कौशल बनीं इंटर की टॉपर:94.40% के साथ जिले में पहला स्थान, रिया सिंह और शिवानी यादव भी टॉप-3 में शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment