Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़:दो शातिर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व उपकरण बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना खमरिया-ईसानगर क्षेत्र के लुधौनी गांव के पास नदी किनारे संचालित एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। इस कार्रवाई में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नदी किनारे छप्पर डालकर लंबे समय से अवैध असलहा निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर स्वाट, सर्विलांस टीम और थाना खमरिया पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर छापेमारी की। मौके से जमील उर्फ भुर्जी और रोज अली नामक दो अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 9 तैयार देशी तमंचे (315 बोर व 12 बोर), 4 अर्धनिर्मित तमंचे, 11 लोहे की नाल, जिंदा व खोखा कारतूस सहित बड़ी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। इनमें बरमा मशीन, वेल्डिंग सामग्री, रेती, हथौड़ी, छेनी और आरी जैसे औजार भी शामिल हैं, जो संगठित तरीके से अवैध शस्त्र निर्माण की पुष्टि करते हैं। पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस से बचने के लिए लगातार स्थान बदलकर सुनसान इलाकों में फैक्ट्री संचालित करते थे। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उनके खिलाफ पूर्व में भी अवैध शस्त्र निर्माण व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इस पूरे मामले का खुलासा सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर विवेक तिवारी ने पुलिस लाइन में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    30 साल पहले कानपुर आईं थी आशा भोसले:स्टेज पर पहुंते ही गंगा मां को प्रणाम किया था, गंगा मैया में जब तक यह पानी रहे गीत गाया था
    Next Article
    कासगंज में क्षत्रिय विकास फाउंडेशन की बैठक:समाज की मदद और गरीब बेटियों के विवाह का लिया संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment