Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी में बदला मौसम:आंधी-बारिश से राहत, भीषण गर्मी से मिली निजात, किसानों को भी फायदा

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज धूल भरी आंधी के बाद शुरू हुई बारिश से भीषण गर्मी और लू से लोगों को राहत मिली। हालांकि, शादी-बारात के सीजन में अचानक आए इस बदलाव से कई जगह दिक्कतें भी हुईं। जिले के विभिन्न इलाकों में बारिश का स्तर अलग-अलग रहा। धौरहरा और निघासन में हल्की बारिश हुई, जबकि मैलानी, संसारपुर और पलिया में तेज आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई। मोहम्मदी क्षेत्र में लगभग 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। मितौली क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी सूचना मिली है। बेलरायां और जिला मुख्यालय लखीमपुर में भी देर शाम बारिश हुई। विकास खंड बिजुआ क्षेत्र में भी मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश हुई। बिजुआ, पड़रिया तुला, मालपुर सहित आसपास के गांवों में हुई इस बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है। इस बारिश से एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं डीजल की किल्लत के बीच किसानों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। किसानों का कहना है कि इससे फसलों को संजीवनी मिलेगी और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी बचेगा। हालांकि, मौसम के इस अचानक बदलाव से कई स्थानों पर शादी समारोहों और बारातों में व्यवधान पड़ा। टेंट और सजावट को नुकसान पहुंचने की खबरें भी सामने आई हैं। मौसम के इस बदले रुख को लेकर लोगों में राहत और परेशानी दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधानाध्यापक पर पांच वर्षीय छात्रा से गलत हरकत का आरोप:बलिया में चॉकलेट के बहाने बाथरूम में ले जाकर की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article
    रात में तूफान और बारिश, दिन में मौसम साफ:लखनऊ में 5 दिन में 11.3°C गिरा तापमान; पेड़ में दबने से 2 युवकों की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment