Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर-खीरी में 25 गिद्धों की मौत:लखनऊ से पहुंची टीम ने की स्थलीय जांच, कीटनाशक से मौत की आशंका

    16 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर के भीरा वन रेंज के सिमरिया गांव में 25 संरक्षित गिद्धों की सामूहिक मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। सोमवार को उत्तर प्रदेश वन निगम के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक संजय पाठक के नेतृत्व में लखनऊ से एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने शुरुआती जांच के आधार पर आशंका जताई है कि गिद्धों की मौत किसी बेहद घातक कीटनाशक के कारण हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण का खुलासा भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) की विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले दुधवा बफर जोन के मीरा रेंज क्षेत्र में ये 25 गिद्ध मृत पाए गए थे। प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि किसी ने खेतों में चावल में जहरीला पदार्थ मिलाकर डाल दिया था, जिसे खाने से कई कुत्तों की भी मौत हो गई थी। इनमें से एक कुत्ता सिमरिया गांव के पास खेत में मृत पड़ा था। आशंका है कि मृत कुत्ते को खाने के बाद गिद्ध भी जहर के प्रभाव में आ गए और उनकी मौत हो गई। सोमवार को पहुंची टीम में दुधवा के निदेशक राजामोहन और फील्ड डायरेक्टर सुन्दरेशा भी शामिल थे। इससे पहले रामकुमार और कीर्ति चौधरी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया था। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर चेतावनी दी है कि ऐसी घटनाओं में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन मंत्रालय ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में टीईटी के विरोध में शिक्षकों का कैंडल मार्च:सरकार पर लगाया शिक्षकों के अपमान का आरोप
    Next Article
    चार दिन बाद भी बिजली विभाग अधिकारियों गिरफ्तारी नहीं:नगर कोतवाल बोले- सीधे अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment