Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चार दिन बाद भी बिजली विभाग अधिकारियों गिरफ्तारी नहीं:नगर कोतवाल बोले- सीधे अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकती

    18 hours ago

    2

    0

    गोंडा में हाई टेंशन 11 केवीए लाइन गिरने से 35 वर्षीय रंजीत तिवारी की मौत के चार दिन बाद भी बिजली विभाग के नामजद अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। नगर कोतवाली पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है जबकि आरोपी अधिकारी खुलेआम घूम रहे हैं और विभागीय कार्यों में शामिल हो रहे हैं। मृतक रंजीत तिवारी के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में गोंडा नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि किसी भी अधिकारी को सीधे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।उनकी गिरफ्तारी के लिए उच्च अधिकारियों से अनुमति लेनी होती है। पूरे मामले में जांच और गिरफ्तारी के लिए उच्च अधिकारियों से अनुमति मांगी गई है अनुमति मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग के मुख्य अभियंता समेत पांच अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इन धाराओं में आमतौर पर सीधी गिरफ्तारी का प्रावधान होता है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, किसी भी अधिकारी की गिरफ्तारी के लिए विभागाध्यक्ष से अनुमति लेना आवश्यक होता है। नगर कोतवाली पुलिस द्वारा अभियोजन को रिपोर्ट दी जाती है,जिसके बाद अभियोजन डीएम से अनुमति मांगता है। डीएम फिर शासन में उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर अनुमति मांगते हैं और अनुमति मिलने पर ही गिरफ्तारी होती है। हालांकि मृतक रंजीत तिवारी के चचेरे भाई और अधिवक्ता बृजलाल तिवारी ने कहा कि जिन धाराओं में मुकदमा दर्ज है उनमें गिरफ्तारी का प्रावधान है और उन्हें अनुमति प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। बृजलाल तिवारी ने कहा कि अगर इन लोगों की गिरफ़्ताई नहीं की जाती है तो हम लोग आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाएंगे इन लोगों को जेल जाना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर-खीरी में 25 गिद्धों की मौत:लखनऊ से पहुंची टीम ने की स्थलीय जांच, कीटनाशक से मौत की आशंका
    Next Article
    एटा मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं की जांच:डीएम ने समिति को दो और मामलों की जांच के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment