Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी जेल का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण:बंदियों से बातचीत, व्यवस्था पर अधिकारियों ने जताया संतोष

    9 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी में गुरुवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बंदियों से सीधे संवाद किया। निरीक्षण के दौरान, दोनों अधिकारियों ने बैरकों में जाकर बंदियों से मुलाकात की। उन्होंने बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं, खान-पान और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने जेल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को संतोषजनक पाया और इसे नियमित बनाए रखने के निर्देश दिए। बैरकों की सघन तलाशी भी ली गई, जिसमें कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। इस पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया। डीएम और एसपी ने जेल अधीक्षक को कारागार का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील बंदियों पर विशेष निगरानी रखने और उनकी गतिविधियों की समय-समय पर जानकारी देने को भी कहा। अधिकारियों ने जेल की पाकशाला (रसोई), अस्पताल और अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। बंदियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का अवलोकन कर पूरे परिसर की निगरानी व्यवस्था को परखा गया और सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने कारागार परिसर स्थित गौशाला का भी जायजा लिया। इस दौरान कारागार अधीक्षक पीडी सलोनिया और जेलर देवकांत वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोपीगंज में लोजपा की बैठक:मिशन-2027 को लेकर चर्चा, यूपी में संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया
    Next Article
    डीपीएसजी छात्रों ने बैंडी कप में दिलाई यूपी को जीत:गोवा में 8वें फेडरेशन कप में तेलंगाना को 2-0 से हराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment