Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के पहले निकली कलश यात्रा:रामपथ पर 1 किलोमीटर लंबी यात्रा में शामिल रहे महंत,मंत्री और भक्त

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या के राजघाट में आयोजित 1251 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह हनुमत्–श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ आज भव्य कलश यात्रा के साथ हो गया। कलश यात्रा में महंत,मंत्री सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री सतीश शर्मा शामिल हुए महायज्ञ का आयोजन श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी महाराज के सानिध्य में 20 मार्च से 28 मार्च तक किया जा रहा है। शुभारंभ के अवसर पर निर्वाणी अनी अखाड़ा के पूर्व श्री महंत धर्मदास, प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री सतीश शर्मा तथा क्षेत्र के कई विधायक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महंत धर्मदास महाराज ने बताया कि कलश यात्रा, जल यात्रा और शोभा यात्रा के साथ शुरू हुए इस महायज्ञ में देशभर से आए संत-महंत प्रतिदिन सायंकाल श्रद्धालुओं को धर्म और अध्यात्म से जुड़े प्रवचन देंगे। आयोजन को लेकर प्रशासन और समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, पेयजल, सुरक्षा और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष टीमों की तैनाती की गई है। आयोजन समिति ने बताया कि महायज्ञ को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1 अप्रैल से बनेगा पंचायतवार अपराधी रिकॉर्ड:थाना इनायतनगर में लागू होगी नई व्यवस्था, संभ्रांत लोगों से संवाद
    Next Article
    'यूपी में योगियों का राज चलेगा':बरेली में मंत्री धर्मपाल सिंह बोले-योगी सरकार की प्राथमिकताएं विकास और सुरक्षा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment