Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    LIVE यूपी की बड़ी खबरें:यूपी में 239 बीडीओ के ट्रांसफर, लखीमपुर के सात अफसर शामिल

    19 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश में खंड विकास अधिकारियों (BDO) के बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से दूसरे जिलों में भेजा गया है। यह प्रशासनिक फेरबदल भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में किया गया है। जारी सूची में लखीमपुर खीरी जिले में तैनात कई अधिकारियों के नाम शामिल हैं। महावीर सिंह, संगीता यादव और जयेश कुमार सिंह को सीतापुर भेजा गया है। वहीं अश्वनी कुमार सिंह का तबादला ललितपुर, मोहित कौशिक का बाराबंकी, ऋषिकांत अहिरवार का सीतापुर और श्रद्धा गुप्ता का बहराइच किया गया है। लखीमपुर खीरी में तैनात सुमित कुमार सिंह को भी सीतापुर स्थानांतरित किया गया है। वहीं जालौन में तैनात संदीप मिश्रा और महाराजगंज में तैनात राहुल सागर को लखीमपुर खीरी भेजा गया है। तबादला आदेश के तहत सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। बच्ची की हत्या का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:बुलंदशहर में दोनों पैरों में लगी गोली, दो उपनिरीक्षक घायल बुलंदशहर के सिकंदराबाद में मासूम बच्ची की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। रविवार देर रात पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों के घुटनों में गोली लग गई। वहीं, आरोपी की गोली से दो उपनिरीक्षक भी घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र का है। यहां 7 नवंबर को एक मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी रवि कुमार पुत्र राजू निवासी गांव कुंवरपुरा, तिरैयन, थाना सौरिख, जिला कन्नौज फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी बुलंदशहर ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के मुताबिक, 15 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कंवारा रोड के पास मौजूद है। इस पर सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर डीजे की आवाज पर विवाद के बाद युवक की हत्या:अम्बेडकरनगर में घर से 30 मीटर दूर मिला शव, पड़ोसियों पर हमले का आरोप अम्बेडकरनगर में राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बनकटा बुजुर्ग गांव में डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि रविवार देर रात करीब दो बजे पड़ोसियों ने डीजे संचालक युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। रविवार सुबह युवक का शव उसके घर से करीब 30 मीटर दूर पड़ा मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान पिटू गौतम (पुत्र स्वर्गीय लालचंद गौतम) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पिटू डीजे संचालन का काम करता था। वह छठ पर्व के अवसर पर वह डीजे बजाने गया था। देर रात घर लौटने के बाद वह अपने घर में डीजे बजा रहा था। इसी दौरान तेज आवाज को लेकर पड़ोसी से उसकी कहासुनी हो गई। पढ़ें पूरी खबर रिंकू सिंह ने पीएम मोदी को दिया शादी का न्योता, मां-बहन और भाई के साथ मुलाकात की अलीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपनी शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। वह रविवार को अपनी मां, बहन और भाई के साथ पीएम से मिलने पहुंचे। वहां उन्हें शादी का निमंत्रण पत्र सौंपा। रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में होगी। विवाह समारोह होटल रमाडा में आयोजित किया जाएगा। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां चल रही हैं। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी और उसके भाइयों से हत्या की आशंका जताई:दिल्ली में पत्नी ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस; पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की
    Next Article
    अखिलेश बोले- संसद में परिसीमन बिल पास नहीं होने देंगे:भाजपा विधायक का जवाब- विपक्ष के बस की बात नहीं, न हमें रोक पाएंगे, न बागेश्वर बाबा को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment