Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Lashkar Commander Latief Bhat के खात्मे के बाद अब Kashmir में नहीं बचा कोई भी स्थानीय आतंकी

    4 hours ago

    3

    0

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में सुरक्षाबलों ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी कमांडर मोहम्मद लतीफ अहमद भट को मुठभेड़ में मार गिराया। उसके साथ एक अन्य आतंकी उमर भी ढेर हो गया। मारे गए आतंकियों में लतीफ भट की पहचान इसलिए बेहद अहम है, क्योंकि उसे घाटी में सक्रिय स्थानीय आतंकियों में प्रमुख माना जा रहा था और 11 नवंबर को CRPF के जवानों पर हुए हमले का कथित मास्टरमाइंड भी बताया जा रहा था। यह कार्रवाई आतंक के उस नेटवर्क पर सीधा प्रहार है, जो सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर घाटी में दहशत का माहौल कायम रखना चाहता था।हम आपको बता दें कि कुलगाम के लारू इलाके में सोमवार को उस समय मुठभेड़ शुरू हुई, जब सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी के संबंध में पुख्ता इनपुट मिले। इसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकियों के भागने के सभी संभावित रास्ते बंद कर दिए गए। घिरने के बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने प्रभावी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में दोनों आतंकियों को मार गिराया गया।इसे भी पढ़ें: J&K में शहीद हुए दो SPO के शव डंपर में घर लाये जाने पर भड़क गईं BJP MLA Shagun Parihar, अफसरों को जमकर लगाई लताड़देखा जाये तो इस कार्रवाई की पृष्ठभूमि में 11 नवंबर को कुलगाम के अखरान इलाके में मीर बाजार के पास CRPF चेकपोस्ट पर हुआ आतंकी हमला है। आतंकियों ने सुरक्षा चौकी को निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें तीन CRPF जवान घायल हो गए थे। इनमें एक जवान की हालत गंभीर बताई गई थी। हमले के बाद आतंकी भागने में सफल रहे थे, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें पकड़ने के लिए दक्षिण कश्मीर में व्यापक तलाशी अभियान छेड़ दिया था। अब इस हमले से जुड़े बताए जा रहे लतीफ भट का मारा जाना आतंकियों के लिए बड़ा झटका है।हम आपको बता दें कि लतीफ भट कोई साधारण आतंकी नहीं था। वह कुलगाम के ख्रेवां चडर इलाके का रहने वाला था और लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय नेटवर्क में उसकी अहम भूमिका बताई जाती थी। पुलिस ने उसे घाटी में सक्रिय अकेला स्थानीय आतंकी भी बताया था। उसके पाकिस्तानी आतंकियों के साथ संपर्क और दक्षिण कश्मीर में अलग-अलग ठिकाने बदलकर छिपने की जानकारी भी सामने आई थी। वह कथित तौर पर ओवरग्राउंड वर्कर्स यानी OGW के नेटवर्क की मदद से सुरक्षाबलों की नजरों से बचता रहा।साथ ही उसका नाम केवल CRPF हमले तक सीमित नहीं था। सुरक्षा एजेंसियां उसे 22 जुलाई को अनंतनाग में पुलिसकर्मी की हत्या और 31 जुलाई को कुलगाम में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले प्रवासी मजदूरों की हत्या जैसी वारदातों से भी जोड़कर देख रही थीं। इन घटनाओं ने साफ कर दिया था कि आतंकियों का निशाना केवल सुरक्षाबल ही नहीं, बल्कि आम नागरिक भी हैं। मजदूरों की हत्या करके आतंकवादी घाटी में भय पैदा करना और लोगों के बीच असुरक्षा का माहौल फैलाना चाहते थे। लतीफ भट पर 15 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।इसके अलावा, लतीफ भट का मारा जाना दक्षिण कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका है। उसके खात्मे से संगठन की स्थानीय गतिविधियों और आतंकियों के बीच बने संपर्क तंत्र को गहरा नुकसान पहुंचा है। लतीफ भट लंबे समय से सुरक्षाबलों की रडार पर था और कई आतंकी वारदातों में उसकी भूमिका सामने आई थी। उसके मारे जाने के बाद अब उसके सहयोगियों, उसे पनाह देने वालों और आतंकी गतिविधियों में मदद पहुंचाने वाले नेटवर्क पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर रहेगी।देखा जाये तो कुलगाम में यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब कश्मीर में आतंकियों ने लगातार सुरक्षाबलों और पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की कोशिश की है। CRPF पर हमला और किश्तवाड़ में दो विशेष पुलिस अधिकारियों की हत्या जैसी घटनाएं आतंकियों की हिंसक रणनीति को उजागर करती हैं। ऐसे में लतीफ भट और उमर का मारा जाना आतंकवादी संगठनों के लिए बड़ा झटका है।बहरहाल, कुलगाम के लारू में हुई इस मुठभेड़ ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि वर्दीधारी जवानों पर गोलियां चलाने, निर्दोष मजदूरों की हत्या करने और स्थानीय युवाओं को आतंक की राह पर धकेलने वाले लश्कर जैसे संगठनों के लिए घाटी में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    National Press Day पर वक्ताओं ने मीडिया को सनसनी की बजाय जिम्मेदारी से काम करने का दिया मूलमंत्र
    Next Article
    बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लो, फिर भी मारेंगे गोली...गैंगस्टर गोल्डी के निशाने पर अमिताभ और अभिषेक बच्चन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment