Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाने की शिकायत करने पर युवक को पीटा:लखनऊ में ढाबे पर गया था, बोला- खाना अच्छा नहीं; सुनते ही बरसे बाप-बेटा

    11 hours ago

    1

    0

    रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना गेट के सामने ढाबे पर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। आरोप ढाबे मालिक और उसके बेटे पर है। युवक ने खाना अच्छा न होने पर शिकायत की जिसके बाद ढाबा मालिक ने उसे पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित युवक ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है जिस पर मामला दर्ज हो गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीजीआई इलाके के ग्रीनबेरी सिग्नेचर्स कॉलोनी निवासी गगनजीत 27 मार्च की रात करीब 11:30 बजे पीजीआई स्थित गुप्ता भोजनालय में खाना खाने गए थे। वहां उन्होंने शिकायत की कि खाना अच्छा नहीं है। इस पर पहले ढाबा मालिक मदन गुप्ता से कहासुनी हुई, फिर मारपीट भी हो गई। गिराकर लाठी-डंडों और सरिया से पीटा पीड़ित गगनजीत के मुताबिक, खाना सही न होने की शिकायत करते ही ढाबा मालिक, उनके बेटे और कुछ अन्य लोगों ने पीड़त से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित को धक्का देकर गिरा दिया और लाठी-डंडों व सरिया से जमकर मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस हमले में गगनजीत गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए और बेहोश हो गए। घटना के दौरान मौजूद राहगीरों ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पीजीआई पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त ढाबा देर रात तक खुला रहता है, जहां आए दिन मारपीट और विवाद की घटनाएं सामने आती रहती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवाहिता की निजी तस्वीरें वायरल, पुराने परिचितों पर आरोप:शादीशुदा जीवन में जहर घोल रहे दो युवक, पुलिस ने दर्ज किया केस
    Next Article
    विधायक राजमणि कोल बोले-कोरांव में चीनी मिल खुलवाने की तैयारी:किसानों को मिलेगा फायदा, बेरोजगारी होगी दूर; बेलन नदी पर पुल का प्रस्ताव दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment