Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खूंखार खालिस्तानी आतंकी सुक्खा पंजाबी जैसा हेयरस्टाइल रखता था सुखराज:हाथ पर गुदवाया 'ट्रस्ट नो वन', बरेली की अवैध असलहा फैक्ट्री का आतंकी नेटवर्क पढ़िए

    5 hours ago

    2

    0

    बरेली में पकड़ी गई अवैध असलहा फैक्ट्री की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का मुख्य आरोपी 19 साल का सुखराज सिंह 1980-90 के दशक के कुख्यात खालिस्तानी आतंकी सुक्खा पंजाबी उर्फ सुखविंदर सिंह से प्रभावित था। वह उसी की तरह हेयरस्टाइल और लुक रखता था। दोस्तों के बीच अपना नाम भी 'सुक्खा' बताता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी हथियारों के ग्राहकों को फंसाने के लिए AI से आधुनिक हथियारों की फर्जी तस्वीरें बनवाते थे। इसके अलावा गिरोह के फरार सदस्य अनस की कुख्यात हथियार तस्कर इशरत पहलवान से करीब 150 बार फोन पर बात हुई थी। रविवार को बरेली पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर गठित टीम अब गिरोह के अंतरराष्ट्रीय संपर्कों और हथियारों की सप्लाई के नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। जांच में सामने आए 4 बड़े खुलासे 1. आतंकी सुक्खा पंजाबी की तरह रखता था हेयरस्टाइल और लुक पुलिस को मुख्य आरोपी सुखराज के मोबाइल से कई तस्वीरें मिली हैं। इनमें वह प्रतिबंधित आतंकी संगठनों KCF और BKI से जुड़े रहे आतंकी सुक्खा पंजाबी की तरह दिखाई दे रहा है। उसने उसी की तरह हेयरस्टाइल और फोटो खिंचवाने का अंदाज अपनाया था। दोस्तों के बीच भी वह खुद को सुक्खा कहलवाता था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि सुखराज सिर्फ सुक्खा पंजाबी से प्रभावित था या उसके पुराने नेटवर्क से भी उसका कोई संपर्क था। 2. सुखराज और फरार गुरसेवक के हाथ पर एक जैसा टैटू गिरफ्तार सुखराज और फरार आरोपी गुरसेवक के हाथ पर एक जैसा टैटू मिला है। दोनों ने अंग्रेजी में 'Trust No One' (किसी पर भरोसा मत करो) लिखवाया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, संगठित गिरोहों में सदस्य अपनी पहचान और आपसी जुड़ाव के लिए इस तरह के टैटू बनवाते हैं। जांच की जा रही है कि इसका संबंध किसी बड़े हथियार सिंडिकेट से तो नहीं है। 3. AI से हथियारों की फर्जी फोटो बनाकर फंसाते थे ग्राहक आरोपियों के मोबाइल से आधुनिक और महंगे हथियारों की कई तस्वीरें और वीडियो मिले हैं। पूछताछ में पता चला कि फरार आरोपी गुरसेवक और अनस ये तस्वीरें सुखराज को भेजते थे। सुखराज सोशल मीडिया पर रील बनाने में माहिर था। जांच में सामने आया कि इनमें से कई तस्वीरें AI की मदद से तैयार की गई थीं। इन्हें सोशल मीडिया पर दिखाकर ग्राहकों को आकर्षित किया जाता था, ताकि हथियारों के ऑर्डर और मोटी रकम हासिल की जा सके। 4. हथियार तस्कर इशरत पहलवान से 150 बार हुई बात गिरफ्तार शानू मियां के पास से मिले मोबाइल ने पुलिस को पुराने हथियार तस्करों तक पहुंचा दिया। यह फोन पहले शानू का भाई और फरार आरोपी अनस इस्तेमाल करता था। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच में पता चला कि अनस की कुख्यात हथियार तस्कर इशरत पहलवान से करीब 150 बार फोन पर बातचीत हुई थी। इशरत पहलवान हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया है। पुलिस अब उसकी भूमिका की जांच कर रही है और उसकी तलाश में जुटी है। खंडहर में चल रही थी असलहा फैक्ट्री, 4 गिरफ्तार; 2 फरार बहेड़ी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात बरेली-बहेड़ी रोड पर गन्ना उत्पादक महाविद्यालय के पास एक खंडहर में छापा मारा था। यहां अवैध असलहा फैक्ट्री चलती मिली। पुलिस ने मौके से सुखराज सिंह, शानू मियां, जीवनदीप सिंह और जसनूर सिंह को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 9 एमएम पिस्टल, 315 बोर राइफल और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए थे। वहीं, गुरसेवक और अनस अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। पुलिस की टीमें दोनों आरोपियों के साथ हथियार तस्कर इशरत पहलवान की तलाश में दबिश दे रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीलगाय की टक्कर से बाइक गिरी, मासूम की मौत:औरैया के बल्लापुर के पास हुआ हादसा, बाइक सवार महिला भी घायल
    Next Article
    बिजनौर में एक दिन में 5.4 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान:सुबह सैर पर निकलने वालों की संख्या घटी, ग्रामीण इलाकों में दिखी धुंध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment