Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाकी हुई शर्मसार, पीड़िता पर आया दारोगा का दिल:बोला- 'तुम्हारी जैसी चाहने वाली मिले तो नौकरी छोड़ दूं, रंगमिजाज चौकी इंचार्ज सस्पेंड

    21 hours ago

    2

    0

    यूपी के बरेली से खाकी को दागदार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक दारोगा जी न्याय की गुहार लगाने आई पीड़िता पर ही अपना दिल हार बैठे। नवाबगंज थाने की कस्बा चौकी के प्रभारी सुनील कुमार ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए पीड़िता से फोन पर अश्लील बातें की। जब मामला एसएसपी अनुराग आर्य तक पहुंचा, तो उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। तुम मिल जाओ तो नौकरी भी कुर्बान पीड़िता अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची थी, लेकिन उसे क्या पता था कि जांच अधिकारी ही उसके पीछे पड़ जाएगा। आरोपी दारोगा सुनील कुमार महिला को फोन कर अश्लील बातें करने लगा। बातचीत के दौरान दारोगा ने यहां तक कह डाला, "तुम्हारी जैसी चाहने वाली मिल जाए तो मैं नौकरी तक छोड़ दूं।" दारोगा की इन बातों से हैरान महिला ने हिम्मत दिखाई और पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली, जो अब जांच का मुख्य आधार बनी है। डेढ़ लाख की रिश्वत लेकर प्रेमी को छोड़ा, फिर पीड़िता को बुलाया पास महिला ने एसएसपी को बताया कि उसका एक विवाहित युवक के साथ तीन साल से प्रेम प्रसंग था। शादी से मुकरने पर उसने शिकायत की थी। दारोगा ने युवक को पकड़ा तो सही, लेकिन कथित तौर पर 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेकर उसे बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। इसके बाद दारोगा ने महिला को चौकी पर मिलने के बहाने बुलाना शुरू कर दिया और फोन पर अश्लील हरकतें जारी रखीं। एसएसपी का सख्त रुख-अनुशासनहीनता पर कोई समझौता नहीं एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दारोगा सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने साफ किया कि पुलिस विभाग में इस तरह की अनुशासनहीनता और अनैतिक आचरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस पूरे प्रकरण की विभागीय जांच सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम को सौंपी गई है। दारोगा के खिलाफ साक्ष्यों और कॉल रिकॉर्डिंग की पड़ताल की जा रही है। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में बजरंग दल का प्रदर्शन:नासिक में हुए लव जिहाद के विरोध में पुतला फूंका, नारे लगाए
    Next Article
    सुल्तानपुर में मृतक दिलीप यादव का हुआ अंतिम संस्कार:फायरिंग में लगी थी गोली, परिवार ने आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई, मुआवजे की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment