Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रांसफार्मर से तेल चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़:हरदोई में 2 चोर के पैर में लगी गोली, 8 गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर चोरी करने वाले गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हुए, जबकि पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अरवल थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हरपालपुर-चौसार मार्ग पर पिलिया गटवासा गांव के पास यह मुठभेड़ हुई। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने की फिराक में हैं। सुबह 4 बजे पुलिस ने घेराबंदी की सीओ हरपालपुर सत्येंद्र कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस टीम ने सुबह करीब 4 बजे मौके पर घेराबंदी की। जैसे ही आरोपी ट्रांसफार्मर के पास पहुंचे, उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें फर्रुखाबाद निवासी सत्येंद्र के दाएं पैर में और कासगंज निवासी गजेंद्र के बाएं पैर में गोली लग गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मौके से कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें घायल सत्येंद्र और गजेंद्र के अलावा फर्रुखाबाद निवासी प्रवेश, सुरेंद्र, अनूप और हरदोई निवासी मुनेंद्र, रोहित व अजय शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 49 हजार रुपए नकद (कॉपर बेचकर मिले), तीन कॉपर बंडल, 50 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल, एक कार, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और ट्रांसफार्मर खोलने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई थानों में ट्रांसफार्मर चोरी के मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में अरवल पुलिस के साथ सर्विलांस और एसओजी टीम की भी अहम भूमिका रही।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU के प्रोफेसर से 35 लाख की धोखाधड़ी:रिश्तेदार बनकर किया था काल,लंका थाने में FIR दर्ज
    Next Article
    विधायक विनय वर्मा ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ:सिद्धार्थनगर में बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment