Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU में नियुक्ति की मांग पर अभ्यर्थियों ने प्रशासनिक भवन-घेरा:बोले- एक साल से लगा रहे हैं अधिकारियों के चक्कर, आश्वासन देकर लौटा देते

    2 hours ago

    1

    0

    KGMU में नियुक्ति की मांग को लेकर चयनित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को प्रशासनिक भवन का घेराव किया। अभ्यर्थी वर्ष 2024 में नॉन-टीचिंग पदों पर निकली भर्ती में चयनित हुए थे। उनका आरोप है कि चयन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के कई महीने बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है। अभ्यर्थियों ने जल्द नियुक्ति पत्र जारी कर जॉइनिंग कराने की मांग की। उनका कहना था कि प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नियुक्ति के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इस दौरान मौके पर पहुंचे चीफ प्रॉक्टर ने अभ्यर्थियों को शांत कराने का प्रयास किया। उन्होंने अभ्यर्थियों को अनुशासन बनाए रखने की नसीहत भी दी। 2 तस्वीरें देखिए… KGMU जॉइन करना है तो डिसिप्लिन जरूरी मौके पर पहुंचे चीफ प्रॉक्टर ने छात्रों से कहा, "आप लोग KGMU में ही जॉइन कर रहे हैं न। इस तरह रास्ता ब्लॉक करना ठीक नहीं है। आपको यहीं जॉइन करना है। डिसिप्लिन भी तो जरूरी है। 2024 में जारी हुआ था भर्ती का विज्ञापन साल 2024 में जारी भर्ती विज्ञापन संख्या 230/Recruitment Cell/2024 के तहत 332 पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई थी। इसे दो चरणों में पूरा किया गया। पहले चरण में 207 और दूसरे चरण में 125 पद शामिल थे। पहले चरण के कुछ पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं, जबकि दूसरे चरण के अभ्यर्थी करीब पांच महीने से नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे हैं। दूसरे चरण के 125 पदों पर अटकी नियुक्ति दूसरे चरण में नौ तरह के पदों के लिए 3 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा हुई थी। अभ्यर्थियों के अनुसार, 17 अप्रैल को इसका परिणाम जारी किया गया। इनमें टेक्निकल ऑफिसर मेडिकल परफ्यूजन, टेक्नीशियन रेडियोथेरेपी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, जूनियर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, टेक्नीशियन न्यूक्लियर मेडिसिन, टेक्नीशियन ग्रेड-2 डेंटल, मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर ग्रेड-2, रिसेप्शनिस्ट और असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 20 और 21 मई 2026 को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख तय की गई थी। इसके बाद 11 जून को दूसरी कॉल का नोटिस जारी हुआ और 12 जून को अभ्यर्थियों को DV के लिए बुलाया गया। इसके बावजूद अब तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए हैं। कुलसचिव बदलने के बाद भी नहीं निकला समाधान KGMU में अब रीना सिंह वर्तमान कुलसचिव है। इससे पहले इस पद पर डॉ.अर्चना गहरवार थीं। इस मुद्दे पर कुलसचिव और कुलपति आमने-सामने आ गए थे। अभ्यर्थियों का कहना है कि कुलसचिव बदलने के बाद भी उनकी नियुक्ति का मामला नहीं सुलझा है। हर जगह लगाई गुहार पर नहीं हुई सुनवाई अभ्यर्थियों का कहना है कि लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी नियुक्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वे लगातार कुलपति और कुलसचिव कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। नियुक्ति की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, कुलपति और कुलसचिव सहित संबंधित अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र भी दिए गए हैं। इसके बावजूद उन्हें न तो नियुक्ति की समयसीमा बताई जा रही है और न ही देरी की वजह स्पष्ट की जा रही है। प्रशासन से भर्ती की स्थिति सार्वजनिक करने की मांग अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के सभी निर्धारित चरण पूरे किए हैं। इसके बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। कई अभ्यर्थी दूसरे शहरों और राज्यों से लखनऊ आकर अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। उनकी मांग है कि KGMU प्रशासन दूसरे चरण के 125 पदों पर भर्ती की स्थिति स्पष्ट करे। कितने अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ है, कितने पदों पर नियुक्ति बाकी है और नियुक्ति पत्र जारी करने में देरी की वजह क्या है, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए। साथ ही पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। बेरोजगारी के चलते बढ़ रही परेशानी अभ्यर्थियों का कहना था कि चयन के बाद से अब तक उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है। कई अभ्यर्थियों ने नौकरी की उम्मीद में अपनी निजी और दूसरी सेवाएं भी छोड़ दी हैं। लंबे समय से बेरोजगार रहने के कारण उनके सामने आर्थिक और पारिवारिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि KGMU जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़कर मरीजों और विश्वविद्यालय की सेवा करना उनका उद्देश्य है। अभ्यर्थियों ने कुलपति और कुलसचिव से जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने की अपील की। ‘हमें वापस लौटा दिया जाता है’ महिला अभ्यर्थी ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों का DV हो चुका है और सारे डॉक्यूमेंट भी चेक हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी जॉइनिंग नहीं हो रही है। हर बार अधिकारियों से मिलने पर यही बताया जाता है कि डॉक्यूमेंट वेरिफाई हो रहे हैं, चेक हो रहे हैं और प्रोसेस चल रहा है। इसी तरह करते-करते एक साल बीत गया। जब भी हम यहां आते हैं तो हमें वापस लौटा दिया जाता है। हमारी मैडम और HR मैडम से अपील है कि हमारी समस्या सुनें और उसका समाधान करें। जल्द से जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर हमें जॉइनिंग लेटर दिया जाए। 'जॉइनिंग कब होगी, इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं' हमारी जॉइनिंग कब होगी, इस बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। अंदर से सिर्फ इतना बताया जाता है कि प्रक्रिया चल रही है। जब भी अधिकारियों से मिलने जाते हैं तो 15-20 दिन का समय दे दिया जाता है। हर बार यही कहा जाता है कि इतने दिन में जॉइनिंग हो जाएगी, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। लखनऊ के ही RMLIMS (राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट) में 12 दिन के अंदर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराकर अगले 15 दिन में जॉइनिंग दे दी गई। वहीं KGMU यूपी का सबसे बड़ा संस्थान है, लेकिन यहां चयनित अभ्यर्थी एक साल से जॉइनिंग का इंतजार कर रहे हैं। 'एक साल से KGMU के चक्कर लगा रहे हैं' विवेक साहू ने बताया कि हम लोग एक साल से KGMU के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक यह नहीं बताया गया कि हमारी जॉइनिंग कब होगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया एक साल पहले पूरी हो चुकी है। इसके बाद जब भी हम हर महीने अधिकारियों से मिलने आते हैं तो हमें एक-दो हफ्ते या 15 दिन का समय देकर वापस भेज दिया जाता है। हर बार कहा जाता है कि जल्द जॉइनिंग हो जाएगी, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। आज हम रजिस्ट्रार या VC मैडम से जॉइनिंग की स्पष्ट तारीख जानना चाहते हैं। भले ही जॉइनिंग एक या दो महीने बाद हो, लेकिन हमें यह बता दिया जाए कि हमारी जॉइनिंग कब होगी। 'जॉब नहीं होने की वजह से हमें काफी परेशानी हो रही' मैंने KGMU का नॉन-टीचिंग एग्जाम दिया था। नवंबर 2025 में परीक्षा हुई थी और दिसंबर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी हो गया था। इसके बाद से हम जॉइनिंग का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं मिली है। जॉब नहीं होने की वजह से हमें काफी परेशानी हो रही है। चयन होने के बाद भी एक साल से जॉइनिंग का इंतजार करना पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर को मिलेगा दूसरा ई-बस चार्जिंग स्टेशन:चरगावां में एक साथ 4 बसें होंगी चार्ज; 150 नई एसी बस चलने की तैयारी
    Next Article
    पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट:गोरखपुर में परखी भीड़ को काबू करने की तैयारी, मॉक ड्रिल में किया प्रैक्टिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment