Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU के डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप:महिला मरीज ने जांच के दौरान अभद्रता करने का लगाया आरोप, जांच के आदेश

    8 hours ago

    2

    0

    KGMU लखनऊ के यूरोलॉजी विभाग में एक महिला मरीज ने अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान डॉक्टर पर अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, जांच के दौरान डॉक्टर का व्यवहार असहज और आपत्तिजनक था, जिस पर विरोध करने पर भी स्थिति नहीं बदली। महिला का कहना है कि जांच के लिए कमरे में कोई महिला स्टाफ मौजूद नहीं थी। डॉक्टर ने जल्दबाजी में प्रक्रिया पूरी करने को कहा और इसी दौरान अनुचित हरकत की गई। घटना के बाद महिला घबराई हुई हालत में कमरे से बाहर निकली और परिजनों को पूरी बात बताई। HOD को भेजी लिखित शिकायत पीड़िता ने इस मामले में विभागाध्यक्ष को लिखित शिकायत दी है। विभागाध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपों की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। KGMU प्रशासन ने दिया ये तर्क वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि संबंधित डॉक्टर लंबे समय से कार्यरत हैं और उनके खिलाफ पहले इस तरह की कोई शिकायत सामने नहीं आई है। हालांकि, इस घटना के बाद पूरे मामले की जांच के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा और जांच प्रक्रियाओं को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन हादसा, बांके बिहारी क्लब, जो लोगों को ले गया:संकीर्तन करते सगे भाइयों ने बनाया, 5 साल से यात्रा करा रहे, रजिस्ट्रेशन नहीं; 12 मौतें हुईं
    Next Article
    माधवपुरी में महिला से अभद्रता:विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, पुलिस से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment