Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kerala के सेंट मैरी कैथेड्रल पहुंचे Patriarch अफ्रेम द्वितीय, विरोध के बीच सुरक्षा कड़ी

    10 hours ago

    1

    0

    ईसाई धर्म के प्राचीन संप्रदाय यूनिवर्सल सीरियन ऑर्थोडॉक्स चर्च के सर्वोच्च धर्मगुरु मोरान मोर इग्नाटियस अफ्रेम द्वितीय ने रविवार को यहां मणरकाड स्थित सेंट मैरी कैथेड्रल का दौरा किया। जेकोबाइट चर्च के प्रतिनिधियों ने यह जानकारी दी। प्रतिद्वंद्वी मलनकारा ऑर्थोडॉक्स गुट ने उनके दौरे का विरोध किया।मलनकारा ऑर्थोडॉक्स गुट और जेकोबाइट सीरियन चर्च के बीच केरलम के कई गिरजाघरों के स्वामित्व और उनके प्रबंधन को लेकर विवाद है। इस विवाद को लेकर लंबे समय से कानूनी लड़ाई चल रही है। जेकोबाइट सीरियन चर्च तुर्किये में स्थित एंटिओक के ‘पैट्रिआर्क’ मोरान मोर इग्नाटियस अफ्रेम द्वितीय को अपना सर्वोच्च धर्मगुरु मानता है।वह केरलम की पांच दिवसीय यात्रा पर आए हैं। पैट्रिआर्क (सर्वोच्च धर्मगुरु) सुबह करीब सवा नौ बजे कैथेड्रल पहुंचे। वहां पहले से मौजूद जेकोबाइट सीरियन चर्च के हजारों श्रद्धालुओं ने उनका भव्य स्वागत किया।पुलिस ने बताया कि मलनकारा ऑर्थोडॉक्स चर्च गुट की ओर से सर्वोच्च धर्मगुरु के दौरे का विरोध किए जाने के मद्देनजर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यह कैथेड्रल मध्य केरलम का एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। फिलहाल इस कैथेड्रल का प्रबंधन जेकोबाइट गुट के पास है, जबकि मलनकारा ऑर्थोडॉक्स चर्च गुट भी इस स्थल पर अपना स्वामित्व होने का दावा करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi में जहरीली हुई हवा, IIT Delhi में AQI 428 दर्ज
    Next Article
    Jharkhand Foundation Day पर बोले Hemant Soren, पुरखों की विरासत सहेजकर समृद्ध राज्य बनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment