Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi में जहरीली हुई हवा, IIT Delhi में AQI 428 दर्ज

    10 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार की सुबह वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350 दर्ज किया गया। समीर ऐप के माध्यम से यह जानकारी मिलीं। कुल 54 निगरानी केंद्रों में से 47 पर वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि सात केंद्रों पर यह गंभीर श्रेणी में रही।भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में सबसे अधिक 428 एक्यूआई दर्ज किया गया, इसके बाद आईटीओ में एक्यूआई 414 रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 5.1 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 से 100 को संतोषजनक , 101 से 200 को मध्यम , 201 से 300 को खराब , 301 से 400 को बेहद खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bay of Bengal में गहराया दबाव, 17 नवंबर तक भीषण Cyclone बनने की चेतावनी
    Next Article
    Kerala के सेंट मैरी कैथेड्रल पहुंचे Patriarch अफ्रेम द्वितीय, विरोध के बीच सुरक्षा कड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment