Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kerala Assembly Election 2026: Kanjirappally में त्रिकोणीय महामुकाबला, मंत्री George Kurian की एंट्री से बिगड़ा गेम

    3 hours from now

    2

    0

    केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कांजिरापल्ली सीट पर बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। राज्य में 09 अप्रैल 2026 को मतदान होना है और 04 मई 2026 को मतगणना होगी। यहां केरल कांग्रेस (एम)-एलडीएफ की ओर से एन. जयराज, भाजपा-एनडीए की ओर जॉर्ज कुरियन और कांग्रेस–यूडीएफ की ओर से रोनी के बेबी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। तो आइए जानते हैं कांजिरापल्ली सीट सियासी समीकरण क्या हैं।विधायक जयराज की साखमौजूदा एमएलए और केरल सरकार के मुख्य सचेतक एन. जयराज इस विधानसभा सीट से लगातार 2011 से जीत हासिल कर रहे हैं। चार बार के विधायक एन. जयराज अपने कार्यों और वेलफेयर स्कीम के दम पर विधानसभा सीट को बचाने के प्रयास में हैं। बता दें कि एलडीएफ गठबंधन का पूरा फोकस पिछले दशक में किए गए विकास को वोट बैंक में बदलने पर है।इसे भी पढ़ें: Manjeshwar Assembly Seat: BJP के Surendran और IUML के बीच 'Prestige Fight', किसका पलड़ा भारीकांग्रेस भी जुटी कोशिश मेंकांग्रेस के उम्मीदवार रोनी के बेबी के लिए यह सीट प्रतिष्ठा पर बन गई है। कभी कांजिरापल्ली UDF का मजबूत गढ़ कहा जाता था। लेकिन साल 2020 में केरल कांग्रेस (एम) के LDF में शामिल होने के बाद से सियासी समीकरण बदले नजर आ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस इस सीट को फिर से अपने कब्जे में लेने के लिए अपना पूरा दम लगा रही है। हालिया निकाय चुनाव में मिले सपोर्ट को अपने पक्ष में मान रही है।केंद्रीय राज्यमंत्री ने बनाया दिलचस्प मुकाबलादूसरी ओर भाजपा ने केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ड कुरियन को चुनावी रण में उतारकर इस सीट को नेशनल लेवल पर चर्चा में ला दिया है। NDA ने यहां पर ईसाई बहुल मध्य त्रावणकोर इलाके में अपनी पकड़ मजबूत करने की स्ट्रैटजी पर काम कर रहा है। इस सीट पर बड़ी संख्या में सायरो-मलाबार कैथोलिक मतदाता हैं। इस कारण तीनों प्रमुख गठबंधन इस वोट बैंक को साधने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में इस सीट पर बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Food Security पर केंद्र का बड़ा बयान, 'Buffer Stock से 3 गुना ज़्यादा अनाज, चिंता की बात नहीं'
    Next Article
    दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोड़कर घुसी कार:नकाबपोश ड्राइवर समेत 3 हिरासत में, कार भी बरामद; स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर भाग गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment