Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Puducherry Assembly Elections 2026: Actor Vijay की TVK ने बिगाड़ा खेल, Lawspet सीट पर मुकाबला हुआ दिलचस्प

    3 hours from now

    2

    0

    पुडुचेरी में 09 अप्रैल 2026 को एक चरण में विधानसभा चुनाव होना है। वहीं 04 मई 2026 को चुनावी नतीजे आएंगे। ऐसे में पुदुचेरी की लॉस्पेट विधानसभा सीट को हॉट सीट माना जाता है। यह सीट शहरी और अर्ध शहरी मतदाताओं का मिश्रण मानी जाती है। राजधानी क्षेत्र के करीब होने की वजह से यह सीट रोजगार, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों के लिहाज से अहम है। यहां पर सरकारी कर्मचारी, मध्यम वर्ग, छात्र और छोटे व्यवसायी बड़ी संख्या में रहते हैं, जोकि चुनावी परिणामों को काफी हद तक प्रभावित करते हैं।बीजेपी और AINRC में गठबंधनइस सीट पर मुख्य रूप में AINRC, इंडियन नेशनल कांग्रेस और भाजपा के बीच देखने को मिल रहा है। लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से अपना कैंडिडेट मैदान में नहीं उतारा है। AINRC का इस क्षेत्र में प्रभाव रहा है। इस बार BJP और AINRC के बीच पुदुचेरी में चुनावी गठबंधन हुआ है। इस गठबंधन में LJK को भी शामिल किया गया है।इसे भी पढ़ें: Medical College Fees: Puducherry Govt का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूल के Students की Medical College फीस भरेगी सरकारत्रिकोणीय मुकाबले के आसारसाल 2026 के पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में AINRC और बीजेपी गठबंधन के कैंडिडेट वीपी शिवकोलुंधु को मजबूत माना जा रहा है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने अपनी पकड़ को बनाए रखने के लिए अनुभवी चेहरे एम वैथियानाथन को चुनावी रण में उतारा है। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। TVK ने बीजेपी की पुदुचेरी इकाई के पूर्व अध्यक्ष वी समिनाथन को लॉस्पेट सीट से कैंडिडेट बनाया है। जिससे मुकाबला त्रिकोणीय बनता नजर आ रहा है।समझिए चुनावी समीकरणबता दें कि एम वैथियानाथन कांग्रेस के नेता है। वर्तमान समय में वह लॉस्पेट निर्वाचन क्षेत्र से पुडुचेरी विधानसभा के सदस्य हैं। साल 2011 के विधानसभा चुनाव में वैथियानाथन ने AINRC के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। फिर साल 2016 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा, लेकिन इस दौरान हार का सामना करना पड़ा। फिर साल 2021 में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने लॉस्पेट निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इस बार TVK की ओर से वी समिनाथन मैदान में ताल ठोक रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेट्रोल पर Rahul Gandhi को Amit Shah का जवाब, कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन Pakistan में
    Next Article
    Medical College Fees: Puducherry Govt का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूल के Students की Medical College फीस भरेगी सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment