Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में भाजपा स्थापना दिवस मनाया गया:वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा- BJP ने स्थापना काल के संकल्प को केंद्र और राज्य सरकार ने पूरा किया

    2 hours ago

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सोमवार को बलिया के जीराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा और मुख्य अतिथि पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने पार्टी के संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने संगठन के संघर्ष, वैचारिक प्रतिबद्धता और आपातकाल की भयावहता को भाजपा की स्थापना का कारण बताया। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक कार्यकाल का उल्लेख किया, जिसमें पोखरण परमाणु परीक्षण और कारगिल विजय शामिल हैं। संजय मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' की 11 वर्षों की यात्रा, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को पार्टी की बड़ी उपलब्धियां बताया। उन्होंने वीआईपी कल्चर की समाप्ति और 'एक देश-एक राशन कार्ड' जैसे ऐतिहासिक निर्णयों का भी जिक्र किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि भाजपा ने अपने स्थापना काल से जो संकल्प तय किए थे, केंद्र और राज्य सरकारों ने उन्हें पूरा किया है। उन्होंने बताया कि बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं जनता तक पहुंची हैं और सुरक्षा का वातावरण बना है। वीरेंद्र सिंह मस्त ने केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, भव्य राम मंदिर निर्माण, सीएए और वक्फ संशोधन बिल जैसे राष्ट्रहित में लिए गए कड़े और बड़े निर्णयों की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि 'बदलता हुआ भारत और बदलता हुआ उत्तर प्रदेश' आज दुनिया को दिशा देने के लिए तैयार है, और सरकार किसान हित में लगातार काम कर रही है। इस अवसर पर विनोद शंकर दुबे, विजय बहादुर सिंह, भगवान पाठक, शिवशंकर चौहान, छट्ठू राम, आलोक शुक्ला, हिमांशु प्रताप सिंह, संजीव डंपू, प्रदीप सिंह, मनोज श्रीवास्तव, शशि प्रकाश चौरसिया, मिलन राम, कृष्णा पाण्डेय, तारकेश्वर गोड़, योगेश सिंह, संतोष पाण्डेय, राजेश सिंह, आलोक सिंह, विजय लक्ष्मी सिंह, रीना राव, भरत राय, अजय राजभर, मंटू विंद, उमाशंकर सैनी, हरिनारायण गुप्ता, कमलेश पाण्डेय, जयप्रकाश जयसवाल, लवकुश मद्धेशिया, पंकज सिंह, उपेंद्र पाण्डेय, अंजनी राय, आर.केस दुबे और उमेश सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने की, जबकि संचालन महामंत्री संजीव कुमार डंपू ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेरणा स्थल पर भाजपा का स्थापना दिवस:75 साल से संघ से जुड़े कार्यकर्ता भी पहुंचे, पंकज बोले- वरिष्ठों का मार्गदर्शन लें
    Next Article
    फैज की शानदार गेंदबाजी से कमर्शियल एकेडमी जीती:सुनील प्रथम स्मारक अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता में दर्ज की 33 रन से जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment