Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कायमगंज में कानूनगो ने युवक से 'हिस्सेदारी' मांगी:पेपर पर साइन करने के बाद पैसे जेब में रखे, एसडीएम बोले- VIDEO चेक करेंगे

    3 hours ago

    2

    0

    कायमगंज तहसील परिसर में कथित भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया है। जिसमें तहसील का एक कर्मचारी कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने जांच के आदेश दिए हैं। यह वीडियो लगभग 1 मिनट 59 सेकंड का है। वीडियो में दिख रहा है कि संबंधित कर्मचारी अपने कार्यालय कक्ष में सरकारी काम कर रहा है। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचता है और कर्मचारी से किसी कागज पर साइन करने को कहता है। फाइल पर साइन के लिए 'कानूनगो' को पैसे दिए वीडियो में रिकॉर्ड हुई बातचीत के दौरान युवक कर्मचारी को 'कानूनगो' कहकर संबोधित करता है। वह काम को जल्दी करने और 'हिस्सेदारी' जैसी बातें करता सुनाई दे रहा है। कर्मचारी द्वारा कागज पर हस्ताक्षर करने के तुरंत बाद युवक उसे रुपये देता है, जिसे कर्मचारी अपनी शर्ट की जेब में रखते हुए नजर आता है। हालांकि, वीडियो बनाने वाले या रुपये देने वाले व्यक्ति का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है। एसडीएम बोले- वीडियो की जांच कराएंगे हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इसे गंभीरता से लिया गया है। इस संबंध में एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा, "वायरल वीडियो के तथ्यों और उसकी सत्यता की बारीकी से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में सेमेस्टर की परीक्षाओं में सामूहिक नकल:परीक्षा केंद्र निरस्त करने के निर्देश, जुर्माना लगेगा
    Next Article
    लखनऊ से हज यात्रियों की 11वीं फ्लाइट रवाना:दानिश आजाद अंसारी और दिनेश शर्मा ने दिखाई झंडी, देश के लिए दुआ की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment