Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्या विजय CM बनने के लिए श्योर थे:2024 में TVK लॉन्च की, इसी साल आई फिल्म में कार का नंबर 'TN 07 CM 2026'

    7 hours ago

    1

    0

    तमिल एक्टर विजय ने तमिलनाडु की राजनीति में हीरो की तरह एंट्री की है। उनकी पार्टी TVK ने 234 में से 108 सीटों पर जीत हासिल की है। इस बीच विजय की फिल्म GOAT का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल है। फिल्म के एक सीन को उनके CM प्लान से जोड़कर देखा जा रहा है। फिल्म की वायरल क्लिप में विजय एक कार चलाते नजर आ रहे हैं, जिसकी नंबर प्लेट पर ‘TN 07 CM 2026’ लिखा दिखाई देता है। अब लोगों का मानना है कि फिल्म में दिखाया गया यह नंबर विजय के 2026 में तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने की ओर इशारा था। विजय ने फरवरी 2024 में अपनी पार्टी TVK लॉन्च की थी। इसके कुछ महीनों बाद 5 सितंबर 2024 को GOAT (द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) रिलीज हुई थी। विजय के को-स्टार ने भी किया था दावा फिल्म में विजय के साथ काम कर चुके एक्टर प्रेमगी अमरेन ने भी पहले कहा था कि विजय 2026 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने 2024 में कहा था कि मैं 2026 में उन्हें वोट दूंगा। इंतजार कीजिए, विजय मुख्यमंत्री बनेंगे। ज्योतिष ने भी जीत की भविष्यवाणी की थी सेलिब्रिटी और राजनीतिक ज्योतिष राधान पंडित ने भी विजय के जीत की भविष्यवाणी की थी। राधान पंडित विजय के स्पिरिचुअल मेंटर माने जाते हैं। उन्होंने कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और ऑनलाइन वीडियो में विजय की कुंडली को ‘सुनामी’ बताया था। यानी ऐसा असर जो तमिलनाडु की राजनीति में बड़ी लहर पैदा कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा था कि विजय की पार्टी का नाम अंक ज्योतिष और ज्योतिषीय सिद्धांतों के हिसाब से उनकी जन्म कुंडली के साथ काफी मजबूत मेल खाता है। राधान पंडित तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता के भी स्पिरिचुअल मेंटर रह चुके हैं। उनके पास ज्योतिष विद्या में करीब 40 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। ऐक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने की थी भविष्यवाणी ‘जन नायकन’ के सेट का एक वीडियो वायरल है। इसमें एक व्हाइटबोर्ड दिख रहा है, जिस पर लिखा है ‘चुनाव कौन जीतेगा?’ (Who Will Win the Election?)। पूजा हेगड़े पहले बोर्ड पर लिखा यह सवाल दिखाती हैं और फिर धीरे से कैमरा पीछे खड़े विजय की ओर घुमा देती हैं। कैमरा देखते ही विजय शर्मा जाते हैं और हंसते हुए अपना चेहरा छिपा लेते हैं। तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनी TVK विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK को तमिलनाडु चुनाव में सबसे ज्यादा 108 सीट पर जीत मिली है। ये DMK (59) और AIDMK (47) की कुल सीटों से ज्यादा है। हालांकि पार्टी बहुमत से कुछ सीटें पीछे है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, DMK गठबंधन में शामिल कुछ दल TVK को समर्थन दे सकते हैं। इनमें कांग्रेस, CPI, CPIM और VCK के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने पांच सीटें जीती हैं, जबकि CPI, CPIM और VCK को दो-दो सीटें मिली हैं। विजय ने तिरुचिरापल्ली (ईस्ट) और पेंरबूर सीट से जीत हासिल की है। सूत्रों के मुताबिक, वह त्रिची (ईस्ट) सीट छोड़ सकते हैं। ------------------- ये खबर भी पढ़ें… विजय का लेडी लक, जिसके बर्थडे पर चुनाव जीते:तमिलनाडु का रिजल्ट आते ही विजय के घर पहुंचीं तृषा, एक्टर का हो चुका तलाक एक्टर थलापति विजय की पार्टी TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। TVK की जीत में विजय के 'लेडी लक' को अहम माना जा रहा है। पूरी कॉपी पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आलिया को घिरता देख रणबीर कपूर पैपराजी पर भड़के:स्क्रीनिंग के बाहर धक्का-मुक्की बढ़ी तो एक्टर नाराज दिखे, फोटोग्राफर्स को पीछे हटाया
    Next Article
    IPL-पंजाब के खिलाफ हैदराबाद का पहला विकेट गिरा:फर्ग्यूसन ने अभिषेक को आउट किया, 13 बॉल पर 35 रन बनाए; स्कोर 50 पार

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment