Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मोहर्रम जुलूस:देर रात शिव चौक से निकला ताजिया, बैरिकेडिंग और निगरानी के बीच डटे रहे अफसर

    7 hours ago

    1

    0

    मुज़फ्फरनगर में सातवें मोहर्रम का जुलूस मंगलवार देर रात भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। शाम के समय शहर के मोती महल से शुरू हुआ जुलूस रात करीब 8 बजे खालापार पहुंचा और देर रात करीब 12 बजे वापस मोती महल में जाकर समाप्त हुआ। पूरे रूट पर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा तथा कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई। मोहर्रम जुलूस का सबसे संवेदनशील पड़ाव माने जाने वाले शिव चौक पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। जुलूस रात करीब 10 बजे के बाद शिव चौक पहुंचा। इससे पहले एसपी सिटी अमृत जैन और एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहीं जुलूस के शिव चौक से गुजरने तक एएसपी लगातार मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। प्रशासन ने जुलूस के निर्धारित मार्ग को देखते हुए शिव चौक मंदिर के उसी हिस्से को लाल कपड़े और फूलों से सजाया था, जहां से जुलूस गुजरना था, जबकि मंदिर का बाकी हिस्सा सामान्य रूप से खुला रखा गया। पूरे क्षेत्र में कांटेदार बैरिकेडिंग, अतिरिक्त साउंड सिस्टम और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जुलूस भगत सिंह रोड से होते हुए शिव चौक पहुंचा और वहां से मंदिर के पीछे वाले मार्ग से रुड़की रोड की ओर आगे बढ़ गया। पूरे रूट पर पुलिस, पीएसी और खुफिया टीम लगातार निगरानी करती रही। वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार भ्रमण कर हालात पर नजर बनाए रहे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कुछ हिंदू संगठनों ने मोहर्रम जुलूस का मार्ग बदलने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने पारंपरिक मार्ग को बरकरार रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया था। कड़ी निगरानी और व्यापक इंतजामों के चलते पूरा आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में मेडिकल एजेंसियों पर छापेमारी:नशीली दवाओं की बिक्री की जांच, संदिग्ध नमूने लिए गए
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने 30 पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर परिणाम जारी:संबद्ध महाविद्यालयों और परिसर के छात्रों के लिए घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment